दशहरा पर खरीदें ये 5 इलेक्ट्रिक बाइक्स, कीमत से लेकर रेंज तक जानें सबकुछ

इस दशहरा इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने की तैयारी है तो ये पांच मॉडल आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं. अलग-अलग कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स वाली इन बाइक्स में रोजाना सफर के लिए किफायती विकल्प से लेकर हाई-परफॉर्मेंस मॉडल तक शामिल हैं.

Oben Rorr Evo

Highlights

  • दशहरा पर पांच इलेक्ट्रिक बाइक्स की कीमत, रेंज और फीचर्स जानें
  • ओबेन, रिवोल्ट और ओला की बाइक्स में मिलेंगे शानदार फीचर्स
  • इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने से पहले बैटरी, चार्जिंग और वारंटी जरूर जांचें

दशहरा पर अगर आप नई बाइक खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो इलेक्ट्रिक बाइक अच्छा विकल्प हो सकती है. पेट्रोल के बढ़ते खर्च के बीच EV बाइक रोजाना के सफर का खर्च कम करने में मदद करती है. बाजार में अलग-अलग कीमत और रेंज वाली कई इलेक्ट्रिक बाइक मौजूद हैं. आइए जानते हैं पांच ऐसे विकल्पों के बारे में, जिन्हें आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं.

Oben Rorr Evo

Oben Rorr Evo की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.40 लाख रुपये है. यह बाइक 150 किमी तक की रियल-वर्ल्ड रेंज और 110 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड देने का दावा करती है. इसमें 3.4 kWh LFP बैटरी और 9 kW मोटर मिलती है. बाइक में SmartIQ, Eco, City और Havoc जैसे चार राइडिंग मोड हैं.

फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी 90 मिनट से कम समय में 80% तक चार्ज हो सकती है. इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले, नेविगेशन, कॉल और म्यूजिक अलर्ट, एंटी-थेफ्ट प्रोटेक्शन और राइडिंग डेटा जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Revolt RVX

Revolt RVX की कीमत करीब 1.40 लाख रुपये है. इसमें 160 किमी की IDC रेंज और 90 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है. बाइक में डिजिटल डैशबोर्ड, मोबाइल कनेक्टिविटी, लाइव ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, SOS अलर्ट और एंटी-थेफ्ट ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

इसकी बैटरी 80 मिनट में 80% तक चार्ज हो सकती है. बैटरी पर 8 साल या 80,000 किमी तक की वारंटी भी मिलती है.

Ola Roadster X+

Ola Roadster X+ को 4.5 kWh और 9.1 kWh बैटरी विकल्पों के साथ खरीदा जा सकता है. बड़ी बैटरी वाला मॉडल 500 किमी तक की IDC रेंज और 125 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड देने का दावा करता है.

इसमें क्रूज कंट्रोल, पार्किंग असिस्ट, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, जियो-फेंसिंग और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 1.04 लाख रुपये है.

Avore EX1

Avore EX1 में 3.24 kWh बैटरी मिलती है और इसकी रेंज 160 किमी तक बताई गई है. बाइक की टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है. इसमें नेविगेशन, बैटरी हेल्थ मॉनिटरिंग, व्हीकल डायग्नोस्टिक्स और सिक्योरिटी अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 1.25 लाख रुपये है.

Odysse Evoqis Lite

Odysse Evoqis Lite की कीमत करीब 1.18 लाख रुपये है. यह बाइक 90 किमी की रेंज और 75 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड देती है. इसे फुल चार्ज होने में करीब 6 घंटे लगते हैं. यह मॉडल खास तौर पर शहर में रोजाना छोटी दूरी के सफर के लिए उपयोगी हो सकता है.

दशहरा पर इलेक्ट्रिक बाइक खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि बैटरी क्षमता, वास्तविक रेंज, चार्जिंग टाइम, वारंटी और आपके रोजाना के सफर को भी ध्यान में रखना चाहिए. इससे आपके लिए सही EV चुनना आसान होगा.

यह भी पढ़ें- टेस्ला की नई रोडस्टर हवा में भी भरेगी उड़ान, 1 सेकेंड से कम में पकड़ेगी 96 किमी की रफ्तार