20 या 21 अक्टूबर, किस दिन Share Market में नहीं होगी ट्रेडिंग? यहां दूर करें कंफ्यूजन
Dusshera Share Market Holiday: डेट को लेकर बहुत से लोगों के ज़ेहन में कंफ्यूजन है कि 20 अक्टूबर या फिर 21 अक्टूबर आखिर किस दिन शेयर बाजार बंद रहेगा? चलिए आज आपकी इसी कंफ्यूजन को दूर करते हैं और आपको बताते हैं कि स्टॉक मार्केट किस दिन बंद है और MCX पर ट्रेडिंग सेशन कब बंद और कब खुला रहेगा?
Highlights
- दशहरे पर किस दिन है मार्केट बंद, दूर होगी कंफ्यूजन.
- MCX में शाम के सेशन में होगी ट्रेडिंग.
- 21 अक्टूबर को सामान्य रूप से होगी ट्रेडिंग.
फेस्टिव सीजन चल रहा है, ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि भारतीय शेयर बाजार में कौन-कौन से दिन ट्रेडिंग बंद रहेगी? दशहरा के त्योहार को लेकर लोगों के ज़ेहन में बहुत कंफ्यूजन है कि 20 अक्टूबर या फिर 21 अक्टूबर आखिर किस दिन बाजार बंद रहेगा? हम आज आपकी न केवल इस कंफ्यूजन को दूर करेंगे बल्कि आपको ये भी बताएंगे कि अक्टूबर और नवंबर में किस-किस दिन मार्केट त्योहार के कारण बंद रहेगा.
Stock Market Holiday: दशहरा पर किस दिन बंद है ट्रेडिंग?
BSE और NSE की ऑफिशियल साइट पर हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, दशहरा के मौके पर मंगलवार 20 अक्टूबर 2026 को स्टॉक में ट्रेडिंग बंद रहेगी और 21 अक्टूबर 2026 को ट्रेडिंग शुरू होगी.

MCX Holiday: 20 या 21 अक्टूबर, किस दिन है छुट्टी?
एक बात जो यहां गौर करने वाली है वह यह है कि 20 अक्टूबर को पूरे दिन MCX बंद नहीं रहेगा. MCX पर सोना, चांदी, क्रूड ऑयल, कॉपर, जिंक और दूसरी कमोडिटीज की ट्रेडिंग होती है. MCX पर दिन में दो सेशन होते हैं, पहला सेशन सुबह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक और दूसरा सेशन शाम 5 बजे से रात 11.30 बजे तक होता है. दशहरे के दौरान, MCX सिर्फ सुबह के सेशन में ट्रेडिंग के लिए बंद रहेगा, लेकिन 20 अक्टूबर शाम 5 बजे से शाम के सेशन के लिए ट्रेडिंग फिर से शुरू होगी.
कैसा रहा इस हफ्ते शेयर बाजार?
गुड रिटर्न्स के मुताबिक, मार्केट के सतर्क रहने की संभावना है क्योंकि क्रूड ऑयल की कीमतें, जियोपॉलिटिकल डेवलपमेंट और ग्लोबल बॉन्ड यील्ड शॉर्ट-टर्म डायरेक्शन पर असर डालते रहेंगे. रेलिगेयर ब्रोकिंग के SVP रिसर्च, अजीत मिश्रा के अनुसार, क्रूड ऑयल में लगातार बढ़ोतरी से महंगाई का दबाव बढ़ सकता है और रुपए और कॉर्पोरेट मार्जिन पर असर पड़ सकता है, जबकि ईरान-यूएस बातचीत में प्रोग्रेस के बाद एनर्जी की कीमतों में कमी से कुछ राहत मिल सकती है.
ट्रेडर्स के लिए, रेलिगेयर एक्सपर्ट ने कहा, पोजीशन काफी हद तक बेंचमार्क ट्रेंड के साथ अलाइन रहनी चाहिए, साथ ही, सेक्टर्स में कुछ खास पॉकेट्स, खासकर फार्मा और हेल्थकेयर, गिरावट पर मौके देते रह सकते हैं. ट्रेडर्स को पोजीशन साइजिंग में डिसिप्लिन रखना चाहिए और अपने रिस्क-मैनेजमेंट लेवल को साफ तौर पर डिफाइन करना चाहिए.
ये भी पढ़ें– 52 हफ्ते के लो के नजदीक पहुंचा Yes Bank का शेयर, अब क्या करें?
Latest Stories
5 साल में 2,041% तक रिटर्न, ₹20 लाख करोड़ के न्यूक्लियर मिशन से इन 2 शेयरों को मिलेगा फायदा; रखें नजर
Opening Bell: 74,849 पर खुला सेंसेक्स, 23,150 पर निफ्टी; IT और बैंकिंग शेयर्स में बिकवाली
Stocks to Watch: ICICI, HDFC, Yes Bank से लेकर RailTel, ACME Solar तक, आज इन शेयरों पर रखें नजर
