रियर मसाज सीट, 360 डिग्री कैमरा और Gemini AI, Skoda Slavia Facelift से उठा पर्दा

Skoda Slavia Facelift 2026 से पर्दा उठा दिया गया है, इस सेडान को अभी लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन कंपनी ने इस गाड़ी के फेसलिफ्ट अवतार में मिलने वाले नए फीचर्स का खुलासा कर दिया है. इस गाड़ी की प्री बुकिंग भी शुरू हो गई है, चलिए आपको बताते हैं कि इस गाड़ी में क्या-क्या मिलेगा और बुकिंग के लिए आपको कितना अमाउंट देना होगा.

स्कोडा स्लाविया 2026 Image Credit: स्कोडा

Skoda ने Slavia Facelift से पर्दा उठा दिया है, कंपनी की ये नई कॉम्पैक्ट सेडान कई अपडेट्स के साथ आई है. इस रिफ्रेश्ड मॉडल में नए फीचर्स और रिवाइज्ड ट्रांसमिशन ऑप्शन हैं, जबकि मौजूदा पेट्रोल इंजन वैसे ही है. स्लाविया के फेसलिफ्ट अवतार की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है, आप 15,000 रुपए देकर इस गाड़ी को नजदीकी डीलर से बुक करवा सकते हैं. फेसलिफ्ट वर्जन 6 वेरिएंट्स में अवेलेबल होगी, जिसमें क्लासिक, क्लासिक+, सिग्नेचर, स्पोर्टलाइन, प्रेस्टीज और मोंटे कार्लो शामिल हैं. मोंटे कार्लो वेरिएंट शुरू से ही उपलब्ध होगा, जो फेसलिफ़्टेड कुशाक जैसा ही होगा.

अपडेटेड सेडान कई रंगों में उपलब्ध होगी, जिसमें कैंडी व्हाइट, ब्रिलियंट सिल्वर, कार्बन स्टील, डीप ब्लैक, लावा ब्लू, शिमला ग्रीन, चेरी रेड और स्टील ग्रे. स्कोडा ने पैलेट में दो नए शेड भी जोड़े हैं, आर्कटिक सिल्वर और Cappuccino बेज. फेसलिफ़्टेड सेडान की कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है लेकिन इंजन डिटेल्स और फीचर्स से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है.

Skoda Slavia Facelift की इंजन डिटेल्स

फेसलिफ्ट वर्जन दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में आएगा, एंट्री-लेवल वर्जन में 1.0 लीटर, तीन-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड TSI इंजन है जो 113 bhp और 178 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जबकि पहले वाले 6 स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक को नए 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से बदल दिया गया है. 1.5 लीटर 4 सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन 148bhp पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 7 स्पीड DSG डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. 1.5-लीटर वर्जन में रियर डिस्क ब्रेक भी है.

Skoda Slavia 2026 Features

स्कोडा ने स्लाविया फेसलिफ्ट की इक्विपमेंट लिस्ट में कई बदलाव किए हैं. सेडान में अब रियर-सीट मसाज फंक्शन, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर के साथ पार्क पायलट और बड़ा 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स हैं. इसके अलावा रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑल-LED लाइटिंग पैकेज, रियर डिफॉगर, ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियर-व्यू मिरर, एलॉय व्हील्स और इलेक्ट्रिक सनरूफ को शामिल किया गया है.

इंफोटेनमेंट सिस्टम 10.1 इंच यूनिट है और इसमें गूगल क्लाउड के ऑटोमोटिव AI एजेंट से चलने वाला एडवांस्ड वॉयस असिस्टेंट है. यह सिस्टम कार में जेमिनी-बेस्ड असिस्टेंस लाता है, जिससे पैसेंजर वॉयस कमांड के जरिए न्यूज और ट्रेंड्स जैसी जानकारी एक्सेस कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल म्यूजिक, कॉल और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फंक्शन्स के लिए भी किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Alto K10, Baleno से Victoris तक, मारुति सुजुकी ने 30,000 रुपए तक महंगी की ये 18 गाड़ियां!

Loading...
Unable to load recommendations.