Steelbird FEC-3 Helmet लॉन्च, ₹4,499 है शुरुआती कीमत, DOT-ECE और ISI की ट्रिपल सेफ्टी सर्टिफिकेशन

Steelbird ने दिवाली के मौके पर नया FEC-3 हेलमेट लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत 4,499 रुपये है. हेलमेट को DOT, ECE 22.06 और ISI के ट्रिपल सेफ्टी सर्टिफिकेशन मिले हैं. इसमें Pinlock 30 एंटी-फॉग लेंस, इनर सन शील्ड, डबल D-Ring फास्टनिंग सिस्टम और एयरोडायनामिक डिजाइन जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Steelbird FEC-3 Helmet Image Credit:

दिवाली के मौके पर हेलमेट बनाने वाली कंपनी स्टीलबर्ड ने भारतीय बाजार में अपना नया हेलमेट Steelbird FEC-3 लॉन्च किया है. कंपनी ने इसे उन बाइक राइडर्स के लिए पेश किया है, जो बेहतर सेफ्टी के साथ स्पोर्टी डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं. इस हेलमेट की शुरुआती कीमत 4,499 रुपये रखी गई है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे DOT, ECE 22.06 और ISI यानी तीन सेफ्टी सर्टिफिकेशन मिले हैं.

तीन सेफ्टी सर्टिफिकेशन से लैस है नया हेलमेट

Steelbird FEC-3 की सबसे खास बात इसकी ट्रिपल सेफ्टी सर्टिफिकेशन है. इसे अमेरिकी DOT (FMVSS No. 218), यूरोपियन ECE 22.06 और भारतीय BIS (IS 4151:2015) मानकों के तहत सर्टिफिकेशन मिला है.

हेलमेट का आउटर शेल हाई-इम्पैक्ट PC-ABS मटेरियल से तैयार किया गया है. कंपनी के मुताबिक, यह मटेरियल बेहतर मजबूती और सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

Pinlock 30 एंटी-फॉग वाइजर की सुविधा

इस हेलमेट में पॉलीकार्बोनेट (PC) वाइजर दिया गया है, जिस पर एंटी-स्क्रैच कोटिंग मिलती है. इसके साथ Pinlock 30 एंटी-फॉग लेंस भी दिया गया है. इसकी मदद से मौसम में बदलाव और नमी के दौरान वाइजर पर धुंध जमने की समस्या कम करने में मदद मिलती है.

इसके अलावा हेलमेट में इंटीग्रेटेड इनर सन शील्ड दी गई है. इसे स्लाइडर की मदद से आसानी से ऊपर-नीचे किया जा सकता है. इससे तेज धूप में राइडिंग के दौरान आंखों को आराम मिलता है.

Double D-Ring फास्टनिंग सिस्टम

Steelbird FEC-3 में सेफ्टी और राइडिंग सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई फीचर्स दिए गए हैं. इसमें डबल D-Ring फास्टनिंग सिस्टम मिलता है, जो हेलमेट को सिर पर सुरक्षित तरीके से बांधने में मदद करता है.

इसके अलावा इसमें विंड डिफ्लेक्टर, नोज प्रोटेक्टर, वाइजर लॉकिंग सिस्टम और क्विक रिलीज वाइजर मैकेनिज्म दिया गया है. हेलमेट का डिजाइन स्पोर्टी और एयरोडायनामिक रखा गया है.

तीन साइज में खरीदने का विकल्प

कंपनी ने इस हेलमेट को तीन साइज में पेश किया है. इसमें मीडियम (580 mm), लार्ज (600 mm) और XL (620 mm) साइज शामिल हैं. इससे राइडर्स अपने सिर के आकार के हिसाब से हेलमेट चुन सकते हैं.

Steelbird FEC-3 की कीमत

Steelbird FEC-3 की शुरुआती कीमत 4,499 रुपये रखी गई है. इस कीमत पर कंपनी ट्रिपल सेफ्टी सर्टिफिकेशन, एंटी-फॉग वाइजर, इनर सन शील्ड और स्पोर्टी डिजाइन जैसे फीचर्स दे रही है. यह हेलमेट उन बाइक राइडर्स के लिए एक नया विकल्प हो सकता है, जो सुरक्षा के साथ प्रीमियम फीचर्स वाला हेलमेट खरीदना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- 90 हजार तक का डिस्काउंट, Skoda, Tata और Nissan की इन गाड़ियों के साथ मिल रहे ऑफर्स