लंबे सफर का शौक है तो देख लें ये 5 सबसे सस्ती Adventure Bikes, 40kmpl तक माइलेज

लिस्ट में हीरो एक्सपल्स से लेकर सुजुकी वी-स्ट्रॉम और Yezdi Adventure तक कई मोटरसाइकिल शामिल हैं. आइए जानते हैं इनकी कीमत, इंजन और माइलेज की पूरी जानकारी.

Hero Xpulse 200 4V Image Credit: Hero

Hero Xpulse 200 4V: सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक

Hero Xpulse 200 4V इस लिस्ट की सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक है. इसमें 199.6 सीसी का 4 वाल्व, सिंगल सिलेंडर और ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन 18.9 बीएचपी की पावर और 17.35 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. बाइक का दावा किया गया माइलेज 32.9 किलोमीटर प्रति लीटर है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,49,727 रुपये से 1,59,518 रुपये तक है.

Hero Xpulse 200: 40 KM तक का माइलेज

हीरो एक्सपल्स 210 में 210 सीसी का सिंगल सिलेंडर, 4 वाल्व और लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 24.6 पीएस की पावर और 20.7 एनएम का टॉर्क देता है. इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ असिस्ट और स्लिपर क्लच दिया गया है. कंपनी के अनुसार, यह बाइक 40 किलोमीटर प्रति लीटर तक माइलेज दे सकती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,68,245 रुपये से 1,77,463 रुपये तक है.

TVS Apache RTX 300: दमदार इंजन वाली बाइक

TVS Apache RTX 300 भी किफायती एडवेंचर बाइक्स की लिस्ट में शामिल है. इसमें 299.1 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन 36 पीएस की पावर और 28.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,99,000 रुपये से शुरू होकर 2,39,000 रुपये तक जाती है.

Suzuki V-Strom SX: 249 सीसी का इंजन

Suzuki V-Strom SX में 249 सीसी का इंजन मिलता है, जो 26.5 पीएस की पावर देता है. माइलेज की बात करें तो यह बाइक 32 से 36 किलोमीटर प्रति लीटर तक चल सकती है. यह उन लोगों के लिए एक विकल्प है जो एडवेंचर बाइक के साथ बेहतर इंजन क्षमता चाहते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2,02,118 रुपये से 2,11,600 रुपये तक है.

Yezdi Adventure: 334 सीसी इंजन के साथ दमदार विकल्प

Yezdi Adventure इस लिस्ट की पांचवीं मोटरसाइकिल है. इसमें 334 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 29.6 पीएस की पावर जनरेट करता है. कंपनी के अनुसार, यह बाइक 35 किलोमीटर प्रति लीटर तक माइलेज दे सकती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2,05,969 रुपये से शुरू होकर 2,35,147 रुपये तक जाती है. यह उन ग्राहकों के लिए एक विकल्प है जो ज्यादा क्षमता वाला इंजन चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: 1 दिसंबर से 8000 रुपए तक महंगी हो जाएगी Hyundai की गाड़ियां! चौथी बार बढ़ रही कीमतें, ये है वजह