Level 2 ADAS और 34.47km तक का माइलेज, लॉन्च हुआ Toyota Glanza का फेसलिफ्ट अवतार
Toyota Glanza Facelift को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. इस गाड़ी की बुकिंग शुरू हो गई है, 318 लीटर के बूट स्पेस वाली इस गाड़ी को आप 11000 रुपए का बुकिंग अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं.

Toyota Glanza Facelift Launched: मारुति बलेनो के नक्शेकदम पर चलते हुए, टोयोटा ने भी अब ग्लैंजा के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च कर दिया है. याद दिला दें कि कुछ समय पहले मारुति सुजुकी ने भी बलेनो के फेसलिफ्ट अवतार को उतारा है. नई ग्लैंजा के 5 वेरिएंट्स उतारे गए हैं, E, S, G, V और V(O), इस गाड़ी की कीमत 6 लाख 99 हजार (एक्स शोरूम) से 10 लाख 49 हजार (एक्स शोरूम) तक है. इस हैचबैक की बुकिंग 11000 रुपए से शुरू हो गई है और गाड़ी की डिलीवरी नवंबर के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएगी. टोयोटा ग्लैंज़ा फेसलिफ्ट के पेट्रोल वर्जन में 318 लीटर का बूट स्पेस है.
डिजाइन
पुरानी ग्लैंजा की तुलना में फेसलिफ्ट अवतार में डिजाइन में बदलाव ज्यादातर फ्रंट एंड तक ही सीमित है. इसमें अब बड़ा हनीकॉम्ब मेश ग्रिल के साथ नया फ्रंट लुक मिलेगा जबकि टोयोटा लोगो क्रोम स्ट्रिप के बीच ऊपर की तरफ है. इसमें अब एक शार्प बंपर भी है जिसमें रोड प्रेजेंस को बेहतर बनाने के लिए सिल्वर एक्सेंट हैं. रियर-एंड स्टाइलिंग पुराने वर्जन जैसी ही है और इसमें सी शेप के LED टेललैंप्स, एक चंकी बंपर और हैच पर एक क्रोम स्ट्रिप है.
कलर ऑप्शन्स
इस गाड़ी को स्पोर्टिन रेड, कैफे व्हाइट, एंटाइसिंग सिल्वर, गेमिंग ग्रे, इंस्टा ब्लू, ब्लूइश ब्लैक और डिजिटल टील ग्रीन रंग में खरीद पाएंगे.
इंटीरियर
इंटीरियर में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे, इसमें अभी भी डुअल-टोन बेज और ब्लैक केबिन थीम है, जो बलेनो के ब्लैक और ब्लू थीम से एक बड़ा अंतर है. डैशबोर्ड में अभी भी फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन, तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है. पीछे बैठने वालों के लिए, बीच वाली सीट के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिया गया है. इसमें रियर एसी वेंट्स भी मिलते हैं जिससे पीछे बैठने वालों को बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है.
फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स
ग्लैंजा फेसलिफ्ट में वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ़्रंट सीट और क्लेरियन साउंड सिस्टम जैसे कुछ नए फ़ीचर्स दिए गए हैं. इसमें 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और ऑटो हेडलैंप जैसी टेक्नोलॉजी भी है. सेफ्टी के लिए Level 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे कमाल के फीचर्स भी मिलते हैं.
इसमें 360 डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-होल्ड असिस्ट (HHA) और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर्स भी आपको मिलेंगे.
इंजन ऑप्शनस
इस गाड़ी के फेसलिफ्ट अवतार के इंजन में बड़ा बदलाव हुआ है, इसमें पुराने K सीरीज यूनिट की जगह नया Z सीरीज़ 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 83PS की पावर, 112Nm टॉर्क जेनरेट करता है, वहीं, दूसरी ओर 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल प्लस सीएनजी ऑप्शन वाले वेरिएंट में 70 PS की पावर और 102Nm टॉर्क जेनरेट करता है. दोनों ही इंजन ऑप्शन्स आपको 5 स्पीड मैनुअल/5 स्पीड ऑटोमैटिक वेरिएंट में मिलेगी.
Toyota Glanza Facelift Mileage
पेट्रोल वेरिएंट का मैनुअल ऑप्शन एक लीटर में 23.80 किलोमीटर और ऑटोमैटिक ऑप्शन एक लीटर में 24.77 किलोमीटर का माइलेज देता है. पेट्रोल के साथ सीएनजी ऑप्शन की बात करें तो मैनुअल ऑप्शन एक लीटर में 33.61 किलोमीटर तो वहीं ऑटोमैटिक वेरिएंट 34.47 किलोमीटर का माइलेज देता है.
ये भी पढ़ें- भारत में 1470983325000 करोड़ का निवेश करेगी हुंडई, PM Modi से मिलते ही कंपनी ने किया ऐलान