Railway Employees Bonus: रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
केंद्र सरकार ने रेलवे के करीब 11.40 लाख गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को 78 दिन का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस देने की मंजूरी दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई. इस बोनस पर कुल ₹2,009.61 करोड़ खर्च होंगे. पात्र कर्मचारियों को अधिकतम ₹17,951 मिल सकते हैं.
Highlights
- करीब 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस.
- पात्र कर्मचारी को अधिकतम ₹17,951 मिल सकते हैं.
- बोनस पर सरकार खर्च करेगी ₹2,009.61 करोड़.
रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है. केंद्र सरकार ने रेलवे के पात्र कर्मचारियों को 78 दिन का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) देने को मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली. इस बोनस पर कुल 2,009.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे और करीब 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा. हर पात्र कर्मचारी को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा. इसकी अधिकतम रकम 17,951 रुपये तय की गई है.
78 दिन के बोनस से किन कर्मचारियों को होगा फायदा?
इस फैसले से रेलवे के करीब 11,40,770 गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को फायदा होगा. इसमें ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर यानी गार्ड, स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन और मंत्रालयिक स्टाफ समेत ग्रुप सी के अन्य पात्र कर्मचारी शामिल हैं.
कितने रुपये तक मिलेगा बोनस?
पात्र रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा. इसके तहत हर कर्मचारी को अधिकतम 17,951 रुपये मिल सकते हैं. सरकार इस पेमेंट पर कुल 2,009.61 करोड़ रुपये खर्च करेगी.
दुर्गा पूजा और दशहरा से पहले मिलता है बोनस
रेलवे कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस हर साल दुर्गा पूजा और दशहरा की छुट्टियों से पहले दिया जाता है. इसका मकसद कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि रेलवे की सर्विस और कामकाज में सुधार हो सके.
ये भी पढ़ें- थोक महंगाई अगस्त के 9.9 फीसदी से बढ़कर सितंबर में 11.39% हुई, खाने-पीने की चीजों की दर में भारी बढ़ोतरी
रेलवे के प्रदर्शन के आधार पर बोनस का फैसला
वित्त वर्ष 2025-26 में रेलवे का प्रदर्शन अच्छा रहा. इस दौरान रेलवे ने 1,670 मिलियन टन यानी 167 करोड़ टन माल की रिकॉर्ड लोडिंग की. वहीं, रेलवे ने करीब 7.41 अरब यात्रियों को सफर कराया. सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के इसी प्रदर्शन को मान्यता देते हुए 78 दिन के बोनस को मंजूरी दी है.
Latest Stories
BR Shetty के $15 अरब मुकदमे पर Bank of Baroda का जवाब, कहा- मजबूती से लड़ेंगे
IDBI Bank बैंक पर कैबिनेट का बड़ा फैसला, ये कंपनी खरीदने जा रही है 60.72% हिस्सेदारी, ₹52,878 करोड़ में होगी डील
थोक महंगाई अगस्त के 9.9 फीसदी से बढ़कर सितंबर में 11.39% हुई, खाने-पीने की चीजों की दर में भारी बढ़ोतरी
