SUV खरीदने का प्लान है? जून में लॉन्च होंगी Brezza Facelift से लेकर Honda ZR-V तक 4 दमदार कारें
जून 2026 भारतीय ऑटो बाजार के लिए बेहद खास रहने वाला है. Maruti Brezza, Hyundai, Skoda और Honda जैसी बड़ी कंपनियां अपनी नई और अपडेटेड SUVs लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें इलेक्ट्रिक SUV, फेसलिफ्ट मॉडल और हाई-परफॉर्मेंस प्रीमियम गाड़ियां शामिल हैं.

New SUVs Car Launch in June: नया वित्त वर्ष शुरू होते ही देश के कार बाजार में हलचल तेज हो गई है. कई ऑटो कंपनियों ने इस साल के लिए अपने मेगा प्लान पेश कर दिए हैं. मई के महीने में कई नई गाड़ियां और रिफ्रेश मॉडल देखने को मिले, लेकिन कार लवर्स और ग्राहकों के लिए जून 2026 का महीना इससे भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है. इस महीने मारुति सुजुकी, हुंडई, स्कोडा और होंडा जैसी दिग्गज कंपनियां अपनी नई और अपडेटेड एसयूवी (SUVs) बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं.
अगर आप भी नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इन अपकमिंग SUVs पर एक नजर जरूर डाल लें:
- Hyundai Inster-based EV
हुंडई इस महीने वैश्विक बाजार में मौजूद ‘इंस्टर’ (Inster) पर आधारित अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर सकती है. इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है.
- खासियत: इसका डिजाइन बॉक्सी होगा और इसमें एयरो-इंस्पायर्ड अलॉय व्हील्स मिलेंगे. इंटीरियर में वेन्यू (Venue) जैसे कई आधुनिक फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.
- अनुमानित कीमत: मुंबई में इसकी ऑन-रोड कीमत ₹11 लाख से ₹18 लाख के बीच होने की उम्मीद है.
- Maruti Brezza Major Facelift
मारुति अपनी पॉपुलर एसयूवी ब्रेजा को बड़े अपडेट के साथ उतारने वाली है, जिसकी लंबे समय से टेस्टिंग चल रही है.
- खासियत: इसमें सबसे बड़ा बदलाव अंडरबॉडी सीएनजी (CNG) किट और नया पावरट्रेन होगा. लुक में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन कुछ कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर्स जोड़े जाएंगे.
- कीमत की गणित: अगर कंपनी इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल या 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन देती है, तो इसकी शुरुआती कीमतों में गिरावट आ सकती है, या यह मौजूदा कीमत (₹8.02 लाख से शुरुआत) पर ही लॉन्च होगी.
- Skoda Kodiaq RS
परफॉर्मेंस के शौकीनों के लिए स्कोडा अगले महीने अपनी धांसू एसयूवी कोडिएक का आरएस (vRS) वर्जन ला रही है.
- खासियत: इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 265bhp की पावर और 400Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा.
- कीमत: कंपनी इसे सीकेडी (CKD) के बजाय सीधे तैयार गाड़ी के रूप में यानी सीबीयू (CBU) रूट से भारत आयात करेगी, जिससे इसकी कीमत काफी प्रीमियम होगी.
- Honda ZR-V
होंडा अपनी वैश्विक एसयूवी ZR-V को भारत में पहले ही शोकेस कर चुकी है, लेकिन जून में इसकी कीमतों का आधिकारिक खुलासा हो सकता है.
- खासियत: इस कार के जरिए होंडा भारतीय बाजार का मिजाज भांपना चाहती है ताकि भविष्य में और भी ग्लोबल मॉडल यहां लाए जा सकें.
- कीमत: सीबीयू (CBU) रूट से आने के कारण इसकी कीमत मुंबई में करीब ₹40 लाख रुपये (ऑन-रोड) के आसपास रह सकती है.
यह भी पढ़ें: पेट्रोल, डीजल, CNG, Hybrid या EV? बढ़ती ईंधन कीमतों के दौर में जानिए कौन-सी कार पड़ेगी सबसे सस्ती