8th Pay Commission: 2.0 से 2.57 तक फिटमेंट फैक्टर हुआ तो Level 5-8 कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी बेसिक सैलरी?

8वें वेतन आयोग में 2.0 से 2.57 तक फिटमेंट फैक्टर के आधार पर Level 5-8 कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी का अनुमान सामने आया है. 2.57 फैक्टर पर Level 5 की बेसिक ₹75,044 और Level 8 की ₹1,22,332 हो सकती है.

8वां वेतन आयोग Image Credit:

केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर सबसे 8th Pay Commission: 2.0 से 2.57 तक फिटमेंट फैक्टर हुआ तो Level 5-8 कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी बेसिक सैलरी?जूदा बेसिक सैलरी को संशोधित किया जाएगा. अभी 8वें वेतन आयोग ने फिटमेंट फैक्टर को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं किया है. Economic Times ने 2.0, 2.1, 2.25 और 2.57 जैसे अलग-अलग फैक्टर के आधार पर Level 5 से 8 तक के कर्मचारियों की संभावित बेसिक सैलरी का अनुमान लगाया है.

फिटमेंट फैक्टर आखिर होता क्या है?

फिटमेंट फैक्टर एक तरह का गुणक है, जिसका इस्तेमाल मौजूदा बेसिक पे को बढ़ाकर नई बेसिक सैलरी तय करने के लिए किया जाता है. उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 30,000 रुपये है और फिटमेंट फैक्टर 2.0 तय होता है, तो गणना के आधार पर नई बेसिक सैलरी करीब 60,000 रुपये हो सकती है.

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि कर्मचारी की पूरी सैलरी सीधे दोगुनी हो जाएगी. बेसिक पे के अलावा महंगाई भत्ता (DA), HRA और दूसरे भत्तों की गणना के नियम भी अंतिम सैलरी पर असर डालेंगे.

7वें वेतन आयोग में 2.57 था फैक्टर

7वें वेतन आयोग में सरकार ने 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया था. इस बार कर्मचारी संगठन इससे भी ज्यादा फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं. नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है. वहीं, कुछ अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी 3.833 से 4.0 तक की मांग रखी है.

दूसरी ओर, विशेषज्ञों के कुछ अनुमान 2.0 से 2.50 के आसपास के फिटमेंट फैक्टर की ओर इशारा करते हैं. ऐसे में अंतिम फैसला कर्मचारियों की उम्मीदों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होगा.

Level 5 कर्मचारी: बेसिक पे में कितना बदलाव?

7वें वेतन आयोग में Level 5 कर्मचारी की शुरुआती बेसिक सैलरी 29,200 रुपये है. अगर 2.0 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो यह करीब 58,400 रुपये हो सकती है. 2.57 के फैक्टर पर यही बेसिक पे करीब 75,044 रुपये तक पहुंच सकती है. ET की गणना में 2.1 और 2.25 के विकल्प भी शामिल किए गए हैं. ये सभी आंकड़े अनुमानित हैं.

Level 6 से 8 तक भी बढ़ेगी बेसिक सैलरी

Level 6 की मौजूदा शुरुआती बेसिक सैलरी 35,400 रुपये है. 2.0 के फैक्टर पर यह करीब 70,800 रुपये और 2.57 पर करीब 90,978 रुपये हो सकती है. Level 7 में मौजूदा बेसिक पे 44,900 रुपये है. 2.0 के हिसाब से यह 89,800 रुपये और 2.57 पर करीब 1,15,393 रुपये हो सकती है.

इसी तरह Level 8 की मौजूदा बेसिक सैलरी 47,600 रुपये है. 2.0 के फिटमेंट फैक्टर पर यह 95,200 रुपये और 2.57 पर करीब 1,22,332 रुपये हो सकती है.

अभी अंतिम फैसला होना बाकी

8वां वेतन आयोग अगस्त 2026 से अलग-अलग कर्मचारी और पेंशनर संगठनों के साथ बैठकें कर रहा है. जयपुर में 31 अगस्त और 1 सितंबर को बैठकें प्रस्तावित हैं, जिसके बाद सितंबर में चेन्नई और पुडुचेरी में भी चर्चा होनी है.

इसलिए 2.0 से 2.57 तक के आंकड़ों को फिलहाल सिर्फ अनुमान के तौर पर देखना चाहिए. वास्तविक बेसिक सैलरी फिटमेंट फैक्टर और 8वें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिशों को सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही तय होगी.

यह भी पढ़ें- ₹13 किलो का कचरा, ₹90 में बिक्री: शादी में Rolex ने खोला लाखों के प्लास्टिक बिजनेस का राज