अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का क्या है शुभ मुहूर्त? दिल्ली-मुंबई समेत अपने शहर में जानें पूजा की टाइमिंग

अक्षय तृतीया 2026 इस बार 19 अप्रैल को मनाई जाएगी और इसे सोना खरीदने के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन अलग-अलग शहरों में मुहूर्त के अनुसार खरीदारी की जाती है. मान्यता है कि इस दिन किया गया निवेश कभी कम नहीं होता और घर में सुख-समृद्धि लाता है, जिससे बाजारों में खास रौनक रहती है.

Akshaya Tritiya 2026 Image Credit: Canva/ Money9

Akshaya Tritiya 2026 Date and Time Citywise : सोना खरीदने के लिए साल का सबसे शुभ दिन मानी जाने वाली अक्षय तृतीया इस बार 19 अप्रैल, रविवार को मनाई जाएगी. हर साल की तरह इस बार भी इस दिन ज्वेलरी बाजारों में खास रौनक रहने की उम्मीद है, क्योंकि मान्यता है कि इस दिन किया गया निवेश और खरीदारी कभी कम नहीं होती और घर में सुख-समृद्धि लाती है. लेकिन यह भी जानना बेहद जरूरी है कि पूजा या खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या है? इस रिपोर्ट में पूजा और खरीदारी की शुभ मुहूर्त के बारे में बताया गया है.

पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया की तिथि 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10:49 बजे शुरू होगी और 20 अप्रैल 2026 को सुबह 7:27 बजे समाप्त होगी. पूजा का शुभ मुहूर्त 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक रहेगा. इस समय पूजा और खरीदारी करना विशेष रूप से शुभ माना गया है.

शहरों के अनुसार सोना खरीदने का समय

अलग-अलग शहरों में मुहूर्त का समय थोड़ा बदल सकता है. मुंबई में सोना खरीदने का शुभ समय सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:38 बजे तक रहेगा, जबकि कोलकाता में यह समय सुबह 10:49 बजे से 11:46 बजे तक निर्धारित है. इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर का सटीक मुहूर्त जरूर देख लें. यहां कुछ शहरों सटीक मुहूर्त के बारे में बताया गया है.

शहरसमय
पुणेसुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक
नई दिल्लीसुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक
चेन्नईसुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:08 बजे तक
जयपुरसुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक
हैदराबादसुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
गुरुग्रामसुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:21 बजे तक
चंडीगढ़सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक
कोलकातासुबह 10:49 बजे से सुबह 11:36 बजे तक
मुंबईसुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:38 बजे तक
बेंगलुरुसुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक
अहमदाबादसुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:39 बजे तक

क्यों बढ़ती है सोने की खरीदारी?

‘अक्षय’ का अर्थ होता है कभी न खत्म होने वाला और ‘तृतीया’ का मतलब शुक्ल पक्ष का तीसरा दिन. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल अक्षय रहता है. यही वजह है कि लोग इस दिन सोना खरीदना शुभ मानते हैं. सोना समृद्धि, शुद्धता और स्थायी धन का प्रतीक है, इसलिए अक्षय तृतीया पर इसकी खरीदारी को बेहद शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें: इस अक्षय तृतीया पर नहीं लगानी होगी लाइन! इन ऐप्स से घर बैठे खरीदें डिजिटल गोल्ड, जानें तरीका