Adani के बिजनेस में Ambani की Entry! क्या एनर्जी सेक्टर में होगा बड़ा खेल, शेयरों में दिख सकती है हलचल
भारत में बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती 24 घंटे लगातार बिजली उपलब्ध कराना है. सोलर और विंड जैसी रिन्यूएबल एनर्जी पर्यावरण के लिए बेहतर मानी जाती हैं, लेकिन ये मौसम और समय पर निर्भर करती हैं. दिन में सोलर पावर मिलती है, जबकि रात में फैक्ट्रियां, डेटा सेंटर्स और ईवी चार्जिंग जैसी जरूरतें लगातार बिजली मांगती हैं. इसी वजह से अब बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) को भविष्य का बड़ा समाधान माना जा रहा है. यह सिस्टम दिन में अतिरिक्त बिजली स्टोर करके रात में सप्लाई कर सकता है.
इसी सेक्टर में अब Reliance Industries बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है. कंपनी चीन की मशहूर बैटरी निर्माता CATL से बैटरी टेक्नोलॉजी और कंपोनेंट्स को लेकर बातचीत कर रही है. हालांकि टेक्नोलॉजी ट्रांसफर में दिक्कतों के बाद Reliance अब भारत में बैटरी सिस्टम असेंबल करने पर ज्यादा ध्यान दे सकती है. दूसरी ओर Adani Green Energy पहले से रिन्यूएबल एनर्जी में तेजी से निवेश कर रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में बिजली स्टोर करने का कारोबार ही ऊर्जा क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत बन सकता है.