Bajaj Housing Finance Q3: मुनाफा 21 फीसदी बढ़कर 665 करोड़ रुपये हुआ, NII में 19% की बढ़ोतरी; कंपनी ने दर्ज की मजबूत लोन ग्रोथ
Bajaj Housing Finance Q3 Results: दिसंबर की तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और मुनाफा 665 करोड़ रुपये हो गया. दिसंबर में खत्म हुई तिमाही के दौरान ऑपरेटिंग खर्च 9% बढ़कर 139 करोड़ रुपये हो गया.
Bajaj Housing Finance Q3 Results: बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने सोमवार को वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए. दिसंबर की तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और मुनाफा 665 करोड़ रुपये हो गया. मजबूत लोन ग्रोथ और नेट इंटरेस्ट इनकम में बढ़ोतरी के चलते मुनाफे में इजाफा हुआ है. नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 19% बढ़कर 963 करोड़ रुपये हो गई और कुल इनकम 24 फीसदी बढ़कर 1,153 करोड़ रुपये हो गई.
ऑपरेटिंग खर्च
दिसंबर में खत्म हुई तिमाही के दौरान ऑपरेटिंग खर्च 9% बढ़कर 139 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी ने बताया कि इस रकम में 21 जनवरी, 2025 को सरकार की घोषणा के बाद ग्रेच्युटी लायबिलिटी में बढ़ोतरी से जुड़ा 13.14 करोड़ रुपये का एक बार का असर शामिल है.
एसेट्स अंडर मैनेजमेंट
दिसंबर 2025 तक, एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 1,33,412 करोड़ रुपये था, जो 31 दिसंबर 2024 तक के 1,08,314 करोड़ रुपये से 23 फीसदी ज्यादा है, Q3 FY26 में नेट इंटरेस्ट इनकम 19 फीसदी बढ़कर 963 करोड़ रुपये हो गई, जो Q3 FY25 में 806 करोड़ रुपये थी.
प्रोविजनिंग कवरेज रेश्यो
दिसंबर तिमाही में टैक्स के बाद प्रॉफिट में 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जो Q3 FY25 में 548 करोड़ रुपये से बढ़कर 665 करोड़ रुपये हो गया. 31 दिसंबर 2025 तक, ग्रॉस NPA और नेट NPA क्रमशः 0.27% और 0.11% दर्ज किए गए, जबकि 31 दिसंबर 2024 तक यह 0.29% और 0.13% थे. स्टेज 3 एसेट्स के लिए प्रोविजनिंग कवरेज रेश्यो लगभग 59 फीसदी था. 31 दिसंबर 2025 तक, टियर-II कैपिटल सहित कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 23.15 फीसदी था.
कंपनी ने बताया कि उसके लॉन्ग-टर्म डेट प्रोग्राम के लिए CRISIL और इंडिया रेटिंग्स दोनों से उसे AAA/स्टेबल की सबसे अच्छी क्रेडिट रेटिंग मिली है और इन्हीं एजेंसियों से उसके शॉर्ट-टर्म डेट प्रोग्राम के लिए A1+ रेटिंग मिली है.
शेयर का हाल
अर्निंग्स रिपोर्ट मार्केट बंद होने के बाद जारी की गई, जिसमें बजाज हाउसिंग फाइनेंस का स्टॉक 0.06% गिरकर 89.68 रुपये पर बंद हुआ.
यह भी पढ़ें: सिल्वर ETF में भारी गिरावट, 20 फीसदी तक टूटे ये फंड; जानें- किसमें आई सबसे अधिक बिकवाली




