Bank Holiday Next Week: 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच, अगले हफ्ते किस दिन रहेगी बैंक की छुट्टी?
List of Bank Holidays: कोई जरूरी काम पेंडिंग है जिस वजह से अगले हफ्ते बैंक ब्रांच जाना है तो चलिए आज आपको बताते हैं कि त्योहारों के कारण अगले हफ्ते कौन-कौन से दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी?

बैंक छुट्टी Image Credit: money9live.com
Bank Holidays October 2026: अगले हफ्ते अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो इस बात को जरूर जान लीजिए कि कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे. दरअसल, त्योहारों के कारण कई शहरों में अगले हफ्ते कई दिन बैंकों की छुट्टी है, ऐसे में घर से बैंक ब्रांच जाने से पहले इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए कि कहीं बैंक बंद तो नहीं?
Bank Holidays Next Week
- 19 अक्टूबर, दिन सोमवार: कई शहरों में महाष्टमी, महा नवमी, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा और विजयादशमी के कारण बैंक बंद रहेंगे. RBI हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अगरतला, Aizawl, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और तिरुवनंतपुरम में कल यानी 19 अक्टूबर को बैंक की छुट्टी रहेगी.
- 20 अक्टूबर, दिन मंगलवार: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अगरतला, Aizawl, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा जैसे शहरों में दशहरा (विजया दशमी), महा नवमी, आयुध पूजा और दुर्गा पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे.
- 21 अक्टूबर, दिन बुधवार: आरबीआई कैलेंडर के हिसाब से अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोलकाता, कोच्चि, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में विजयादशमी, दुर्गा पूजा (दसवीं) और महादशमी के कारण छुट्टी रहेगी.
- 22 अक्टूबर, दिन गुरुवार: गंगटोक में दुर्गा पूजा (दसवीं) के कारण बैंक की छुट्टी रहेगी.
- 23 अक्टूबर, दिन शुक्रवार: गंगटोक में दुर्गा पूजा (दसवीं) की वजह से अगले हफ्ते शुक्रवार को बैंक बंद है.
- 24 अक्टूबर, दिन शनिवार: अगले हफ्ते महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए बैंक की छुट्टी रहेगी. दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, पहले, तीसरे और पांचवे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं.
- 25 अक्टूबर, दिन रविवार: पूरे भारत में बैंक ब्रांच रेगुलर वीकली ऑफ की वजह से बैंक रहते हैं.
ये भी पढ़ें- राहत की खबर: कैंसर की 137 दवाएं होने वाली हैं सस्ती, सरकार ने तय की 30% की मार्जिन लिमिट