SRH की मालकिन काव्या मारन के कौन हैं होने वाले पति? रजनीकांत से है उनका खास कनेक्‍शन

काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबर इन दिनों चर्चा में है. दोनों नवंबर 2026 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी के बाद चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा. इस समारोह में फिल्म, क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की […]

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर

Highlights

  • काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी नवंबर में होगी
  • चेन्नई में 21 नवंबर को ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा
  • ग्रीस में 11 नवंबर को शादी होने की चर्चा है

काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबर इन दिनों चर्चा में है. दोनों नवंबर 2026 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी के बाद चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा. इस समारोह में फिल्म, क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है.

21 नवंबर को चेन्नई में होगा रिसेप्शन

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन की तारीख 21 नवंबर 2026 तय की गई है. काव्या के माता-पिता कलानिधि मारन और कावेरी मारन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया है. रिसेप्शन को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है. इसमें कई चर्चित हस्तियों के पहुंचने की संभावना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को भी निमंत्रण दिए जाने की खबर है.

ग्रीस में शादी करने की चर्चा

काव्या और अनिरुद्ध की शादी को लेकर सामने आ रही जानकारियों के मुताबिक, दोनों 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में शादी कर सकते हैं. इसके बाद चेन्नई में रिसेप्शन होगा. हालांकि, ग्रीस में होने वाले विवाह समारोह की तारीख और जगह को लेकर अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. दोनों के रिश्ते को लेकर पहले भी कई बार चर्चाएं हुई थीं. अब शादी और रिसेप्शन की खबरों के बाद उनके प्रशंसकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है.

कौन हैं काव्या मारन?

काव्या मारन कारोबारी कलानिधि मारन और कावेरी मारन की बेटी हैं. वह सन ग्रुप से जुड़ी हैं और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की प्रमुख शख्सियतों में शामिल हैं. आईपीएल के दौरान उन्हें अक्सर स्टेडियम में अपनी टीम का उत्साह बढ़ाते देखा जाता है. काव्या की पहचान सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है. वह मीडिया और मनोरंजन कारोबार से जुड़े एक बड़े कारोबारी परिवार का हिस्सा भी हैं.

अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत की दुनिया में बड़ा नाम

अनिरुद्ध रविचंदर दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय संगीतकार हैं. उन्हें ‘व्हाई दिस कोलावेरी डी’ गाने से दुनियाभर में पहचान मिली थी. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया. ‘जवान’, ‘जेलर’ और ‘लियो’ जैसी फिल्मों में उनके संगीत को काफी पसंद किया गया. उनकी लोकप्रियता तमिल सिनेमा के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी बढ़ी है.

शादी को लेकर प्रशंसकों में उत्साह

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी को लेकर मनोरंजन जगत में उत्सुकता बनी हुई है. चेन्नई में होने वाला रिसेप्शन इस समारोह का प्रमुख आकर्षण हो सकता है. अब प्रशंसकों को शादी की तारीख, समारोह की जगह और मेहमानों से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार है.

यह भी पढ़ें- EPFO में पहली नौकरी वालों को मिलेंगे ₹15,000, ये काम करना जरूरी; जानें पूरी शर्त