चांदी ₹1112 हुई महंगी, सोने में मामूली गिरावट, देखें अपने शहर में 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट

सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर तेजी देखने को मिली है. रिटेल मार्केट से लेकर MCX और अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक, दोनों कीमती धातुओं के दाम बढ़े हैं. खासतौर पर चांदी में बड़ी उछाल दर्ज की गई है, जबकि सोने की कीमतों में भी हल्की मजबूती बनी हुई है. निवेशकों की नजर अब बाजार के अगले रुख पर टिकी है.

गोल्ड-सिल्वर Image Credit: money9 live

Gold Silver Price Today 27 May 2026: 27 मई, दिन बुधवार यानी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. रिटेल मार्केट से लेकर MCX और अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक, दोनों धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि MCX पर सोने में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. MCX पर चांदी 1,112 रुपये की तेजी के साथ कारोबार कर रही है. वहीं, रिटेल मार्केट में सोने की कीमत में मामूली 100 रुपये की तेजी आई है, जबकि चांदी 1,560 रुपये महंगी हुई है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की गई है.

रिटेल में सोने-चांदी के रेट

9:40 AM पर रिटेल बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली. सोना 10 ग्राम के लिए 1,58,300 रुपये पर पहुंच गया है, जिसमें 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं चांदी 1 किलो के लिए 2,72,560 रुपये पर पहुंच गई है, जिसमें 1,560 रुपये की तेजी दर्ज की गई. इससे साफ है कि दोनों कीमती धातुओं के दामों में आज मजबूती बनी हुई है.

MCX पर भी सोने-चांदी में तेजी

MCX पर सोने और चांदी के भाव में आज हल्की तेजी देखने को मिली. सोना 5 जून 2026 डिलीवरी के लिए करीब 1,57,618 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. 9:56 AM तक इसमें 92 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, चांदी 3 जुलाई 2026 डिलीवरी के लिए लगभग 2,72,100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है और इसमें करीब 0.54 फीसदी यानी 1,112 रुपये की तेजी देखी गई.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्या है रेट

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों धातुओं में मामूली बढ़त दर्ज की गई है.

आपके शहर में क्या है सोने का रेट?  (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
चेन्नई₹16,068₹14,729₹12,359
मुंबई₹15,829₹14,510₹11,872
दिल्ली₹15,844₹14,525₹11,887
कोलकाता₹15,829₹14,510₹11,872
बेंगलुरु₹15,829₹14,510₹11,872
हैदराबाद₹15,829₹14,510₹11,872
केरल₹15,829₹14,510₹11,872
पुणे₹15,829₹14,510₹11,872
वडोदरा₹15,834₹14,515₹11,877
अहमदाबाद₹15,834₹14,515₹11,877
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी के भाव? (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलो
चेन्नई₹2,949₹29,490₹2,94,900
मुंबई₹2,850₹28,500₹2,85,000
दिल्ली₹2,850₹28,500₹2,85,000
कोलकाता₹2,850₹28,500₹2,85,000
बेंगलुरु₹2,850₹28,500₹2,85,000
हैदराबाद₹2,949₹29,490₹2,94,900
केरल₹2,949₹29,490₹2,94,900
पुणे₹2,850₹28,500₹2,85,000
वडोदरा₹2,850₹28,500₹2,85,000
अहमदाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: बिना EMI के मिल रहा लोन! जानें ओवरड्राफ्ट-पर्सनल लोन में क्या है फर्क, आपके लिए कौन-सा ऑप्शन है बेस्ट