Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी में गिरावट, ₹1640 टूटा भाव, जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है. MCX से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक दबाव बना हुआ है. ऐसे में निवेशकों के सामने बड़ा सवाल है कि क्या यह खरीदारी का सही मौका है या अभी और गिरावट आ सकती है. जानिए देश के बड़े शहरों में ताजा गोल्ड रेट और बाजार का पूरा हाल.

सोना-चांदी के भाव. Image Credit: money9live

Gold Price Today In India (सोने का आज का भाव 20 April 2026): सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिला है. एक तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत पर दबाव दिख रहा था, वहीं चांदी में तेजी बनी हुई थी. लेकिन आज चांदी में भी गिरावट देखने को मिल रही है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के फिर से बंद होने की खबरों ने तेल की कीमतों को बढ़ा दिया है. इससे महंगाई बढ़ने की चिंता भी फिर से बढ़ गई है.

इसी बीच रुपया में भी हल्की मजबूती देखने को मिली है, जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ा है. आमतौर पर जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोना कमजोर पड़ता है. ऐसे माहौल में निवेशक समझ नहीं पा रहे कि सोने में निवेश करें या नहीं. आइए विस्तार से सोने और चांदी की कीमतों के बारे में जानते है.

MCX पर सोना-चांदी का हाल

MCX पर गोल्ड फ्यूचर (5 जून 2026 कॉन्ट्रैक्ट) की कीमत ₹1,52,985 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है, जिसमें ₹1,624 यानी 1.05% की गिरावट देखी गई है. ओपन इंटरेस्ट एनालिसिस में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिल रहा है, जो संकेत देता है कि निवेशक कीमत गिरने की उम्मीद में नई शॉर्ट पोजीशन बना रहे हैं.

वहीं MCX पर सिल्वर फ्यूचर (5 मई 2026 कॉन्ट्रैक्ट) की कीमत ₹2,52,251 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जिसमें ₹4,891 यानी 1.90% की गिरावट देखी गई है. ओपन इंटरेस्ट एनालिसिस में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिल रहा है, जो संकेत देता है कि निवेशक अपनी पुरानी खरीद पोजीशन काट रहे हैं और बाजार में कमजोरी का माहौल है.

रिटेल मार्केट में सोना-चांदी (20 अप्रैल 2026)

Bullians.co.in के मुताबिक आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. सोना ₹1,53,270 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें ₹1,640 यानी 1.06% की कमी दर्ज की गई है. वहीं चांदी की कीमत ₹2,53,550 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है, जिसमें ₹5,680 यानी 2.19% की गिरावट देखी गई है. दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी का रुख बना हुआ है.

सोने की शुद्धता (कैरेट)1 ग्राम कीमत (₹)10 ग्राम कीमत (₹)
गोल्ड 24 कैरेट15,3271,53,270
गोल्ड 22 कैरेट14,0501,40,498
गोल्ड 20 कैरेट12,7731,27,725
गोल्ड 18 कैरेट11,4951,14,953
गोल्ड 16 कैरेट10,2181,02,180
गोल्ड 14 कैरेट8,94189,408
गोल्ड 12 कैरेट7,66476,635
गोल्ड 10 कैरेट6,38663,863
सोर्स: Bullians.co.in

भारत में आज का चांदी का भाव (20 अप्रैल 2026)

चांदी का प्रकार1 ग्राम (₹)10 ग्राम (₹)100 ग्राम (₹)1 किलो (₹)1 औंस (₹)1 तोला (₹)
सिल्वर 999 फाइन2542,53625,3552,53,5507,1882,957
सिल्वर 925 स्टर्लिंग2352,34523,4532,34,5346,6492,736
सिल्वर 900 कॉइन2282,28222,8202,28,1956,4692,662
सिल्वर 800 जर्मन2032,02820,2842,02,8405,7502,366
सोर्स: Bullians.co.in

आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Aaj ka Sone Ka Bhaav) | City wise Gold Price (1 Gram)

शहर24K (₹)22K (₹)18K (₹)
चेन्नई15,66514,35911,979
मुंबई15,52914,23511,647
दिल्ली15,54414,25011,662
कोलकाता15,52914,23511,647
बेंगलुरु15,52914,23511,647
हैदराबाद15,52914,23511,647
केरल15,52914,23511,647
पुणे15,52914,23511,647
वडोदरा15,53414,24011,652
अहमदाबाद15,53414,24011,652
सोर्स: Good Returns

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत $4,793.76 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है, जिसमें $39.80 यानी 0.82% की गिरावट दर्ज की गई है. दिन के दौरान सोने का भाव $4,736.98 के निचले स्तर और $4,814.60 के ऊंचे स्तर के बीच रहा. वहीं पिछले 52 हफ्तों में सोने ने $3,120.62 का लो और $5,595.51 का हाई बनाया है. इस साल अब तक सोने ने करीब 10.97% का रिटर्न दिया है.

रुपये में मजबूती

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 92.678 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें 0.080 यानी 0.09% की हल्की बढ़त दर्ज की गई है. यह संकेत देता है कि रुपये में थोड़ी मजबूती आई है और डॉलर के मुकाबले इसकी स्थिति बेहतर हुई है.

सोर्स: in.Investing.com

यह भी पढ़ें: ₹20 से भी सस्ते शेयरों में LIC की एंट्री, इन 5 पेनी स्टॉक्स में खरीदी हिस्सेदारी, क्या है बड़ा मौका?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

RBI सर्वे: नौकरियों और खर्च को लेकर लोगों में अधिक निराशा, लगातार गिर रहा ग्राहकों का भरोसा

फिर फिसला सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट! गोल्ड ₹1214 और सिल्वर ₹4463 टूटा, जानें आपके शहर का रेट

Rajesh Exports को लग सकता है एक और बड़ा झटका! SEBI की कार्रवाई के बाद अब PLI स्कीम से बाहर होने का मंडराया खतरा

FIFA World Cup 2026 में होगी डॉलर की बारिश, विजेता के लिए खजाना, ग्रुप स्टेज में भी करोड़ों में पैसा; जानें इस बार कितना है ईनाम

Ronaldo, Messi या Neymar? ये हैं फुटबॉल के सबसे अमीर खिलाड़ी; वर्ल्ड कप 2026 से पहले जानें किसके पास है ज्यादा दौलत

जब विदेशी कंपनी ने उड़ाया मजाक, तब Xerxes Desai ने ठान ली जिद; जन्म हुआ Titan और बदल गई भारतीय घड़ी इंडस्ट्री