सोना-चांदी में गिरावट, गोल्ड ₹1.60 लाख के नीचे, Silver में भी डिप; जानें आपके शहर में 20-22-24k का क्या है रेट

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में चिंता बढ़ा दी है, जिसका असर अब गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर भी साफ दिखने लगा है. निवेशक फिलहाल अमेरिका की ब्याज दरों, कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया के हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं. ऐसे में आइए सोने की कीमतों के बारे में विस्तार से जानते है.

Gold-Silver Price Image Credit: AI/Money9live

Gold-Silver rate Today: सोना और चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली. वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण निवेशकों का रुझान एक बार फिर हिलता दिखा. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में चिंता बढ़ा दी है, जिसका असर अब गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर भी साफ दिखने लगा है. निवेशक फिलहाल अमेरिका की ब्याज दरों, कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया के हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं. ऐसे में आइए सोने की कीमतों के बारे में विस्तार से जानते है.

MCX पर क्या है भाव

Gold

◉ MCX पर गोल्ड फ्यूचर की कीमत में मंगलवार सुबह हल्की गिरावट देखने को मिली.

◉ 5 जून 2026 कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना करीब ₹719 गिरकर ₹1,58,362 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा.

◉ कीमत में करीब 0.45 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई.

◉ ओपन इंटरेस्ट डेटा में “Long Unwinding” देखने को मिला, जिसका मतलब है कि कई ट्रेडर्स अपने पुराने खरीद वाले सौदे बंद कर रहे हैं.

Silver

◉ MCX पर सिल्वर फ्यूचर की कीमत में मंगलवार सुबह बड़ी गिरावट देखने को मिली.

◉ 3 जुलाई 2026 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी करीब ₹3,883 टूटकर ₹2,72,833 प्रति किलो पर कारोबार करती दिखी.

◉ कीमत में करीब 1.40 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई.

◉ ओपन इंटरेस्ट डेटा में “Short Build Up” देखने को मिला. इसका मतलब है कि बाजार में नए बिकवाली वाले सौदे बढ़ रहे हैं.
सोर्स: Money Control

रिटेल मार्केट में सोना-चांदी (26 मई 2026)

सोना और चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली. गोल्ड की कीमत करीब ₹660 टूटकर ₹1,59,140 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. इसमें करीब 0.41 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई.

वहीं सिल्वर की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली और यह करीब ₹3,580 टूटकर ₹2,73,550 प्रति किलो पर कारोबार करती दिखी. चांदी में करीब 1.29 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई.

सोर्स: Bullians.co.in

आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Aaj ka Sone Ka Bhaav) | City wise Gold Price (1 Gram)

सोर्स: Good Returns

आपके शहर में क्या है चांदी का रेट? (Aaj ka Chandi Ka Bhaav) | City wise Gold Price (1 Gram)

सोर्स: Good Returns

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है गोल्ड का हाल

सोर्स: Money Control

यह भी पढ़ें: ईरान डील पर ट्रंप का सख्त संदेश, कहा जल्दबाजी नहीं करेंगे, समझौते में गलती की गुंजाइश नहीं

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.