5 दिन में ₹3000 सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी ₹4,500 की गिरावट, जानें आपके शहर में 24-22-18 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में बीते हफ्ते लगातार गिरावट देखने को मिली. पांच कारोबारी दिनों में 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर ₹3,040 सस्ता हो गया, जबकि चांदी की कीमत में ₹4,500 की कमी दर्ज की गई. हालांकि सप्ताह के बीच दोनों कीमती धातुओं में हल्की रिकवरी दिखी, लेकिन अंत तक इनके दाम नीचे ही रहे.

Gold Silver Price Image Credit: Canva/ Money9

Gold Silver Price Today and Weekly: सोने और चांदी की कीमतों में बीते हफ्ते बड़ी गिरावट देखने को मिली. लगातार उतार-चढ़ाव के बीच पांच कारोबारी दिनों में सोना 3,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया, जबकि चांदी की कीमत में 4,500 रुपये की कमी दर्ज की गई. हालांकि बीच हफ्ते दोनों कीमती धातुओं में हल्की रिकवरी भी दिखी, लेकिन सप्ताह के अंत तक इनके दाम नीचे ही रहे.

5 दिन में ₹3,000 सस्ता हुआ सोना

बीते हफ्ते सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा. पांच कारोबारी दिनों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 3,040 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, 24 मई को 10 ग्राम सोने का भाव 1,59,350 रुपये था, जिसमें 26 मई को सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

Source – Bullions

27 मई को सोने की कीमत में फिर उछाल (बाउंस बैक) देखने को मिला, लेकिन 28 मई को यह फिर सस्ता हो गया. 29 मई, यानी हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन, सोना 1,56,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इस तरह पांच कारोबारी दिनों में इसकी कीमत में 3,000 रुपये से अधिक की गिरावट आई.

5 दिन में चांदी ₹4,500 सस्ती हुई

सोने की तरह बीते हफ्ते चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई. सोमवार से शुक्रवार के बीच चांदी की कीमत में 4,500 रुपये की कमी आई. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को 999 शुद्धता वाली एक किलोग्राम चांदी 2,72,290 रुपये पर मिल रही थी, जिसमें 25 मई को गिरावट आई.

Source – Bullions

सोने की तरह 27 मई को चांदी की कीमत में भी उछाल (बाउंस बैक) देखने को मिला, लेकिन हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन इसमें फिर गिरावट दर्ज की गई और यह 2,67,790 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई.

आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24K22K18K
चेन्नई₹15,960₹14,630₹12,275
मुंबई₹15,704₹14,395₹11,778
दिल्ली₹15,719₹14,410₹11,793
कोलकाता₹15,704₹14,395₹11,778
बेंगलुरु₹15,704₹14,395₹11,778
हैदराबाद₹15,704₹14,395₹11,778
केरल₹15,704₹14,395₹11,778
पुणे₹15,704₹14,395₹11,778
वडोदरा₹15,709₹14,400₹11,783
अहमदाबाद₹15,709₹14,400₹11,783
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी के भाव? (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई₹2,900₹29,000₹2,90,000
मुंबई₹2,800₹28,000₹2,80,000
दिल्ली₹2,800₹28,000₹2,80,000
कोलकाता₹2,800₹28,000₹2,80,000
बेंगलुरु₹2,800₹28,000₹2,80,000
हैदराबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
केरल₹2,900₹29,000₹2,90,000
पुणे₹2,800₹28,000₹2,80,000
वडोदरा₹2,800₹28,000₹2,80,000
अहमदाबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में CNG फिर महंगी, तीसरी बार बढ़े दाम, अब 81.09 रुपये किलो