गोल्ड-सिल्वर में उछाल से जोश में आए मेटल ETFs, 11% तक भरी रफ्तार, जानें किसने दिखाया सबसे ज्यादा दम

कीमतों में उछाल का सबसे बड़ा असर सिल्वर ETF पर दिखा. UTI Silver ETF में 11 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई, जबकि Nippon India Silver ETF (Silver Bees) करीब 10 फीसदी चढ़ा. HDFC Silver ETF, Tata Silver ETF समेत कई अन्य सिल्वर ETF में भी 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई.

गोल्ड और सिल्वर रेशियो Image Credit: @Money9live

Gold ETFs Rise: पिछले कुछ दिनों की भारी उठापटक के बाद सोमवार को सोने और चांदी में जोरदार वापसी देखने को मिली. कीमतों में तेज उछाल का असर सीधे गोल्ड और सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) पर पड़ा, जहां निवेशकों की मजबूत खरीदारी देखने को मिली. हाल के दिनों में आई तेज गिरावट के बाद यह उछाल निवेशकों के लिए राहत लेकर आया है, हालांकि बाजार में अनिश्चितता अब भी बनी हुई है.

सोना-चांदी की कीमतों में तेज उछाल

सोमवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा. जून एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स में भी करीब 2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. वहीं चांदी में और भी तेज उछाल देखने को मिला. मार्च एक्सपायरी वाली सिल्वर फ्यूचर्स कीमत करीब 6 फीसदी बढ़कर 2,64,885 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई, जबकि मई एक्सपायरी वाले कॉन्ट्रैक्ट्स में करीब 4 फीसदी की तेजी रही.

गोल्ड – सिल्वर ETF में सबसे ज्यादा जोश

कीमतों में उछाल का सबसे बड़ा असर सिल्वर ETF पर दिखा. UTI Silver ETF में 11 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई, जबकि Nippon India Silver ETF (Silver Bees) करीब 10 फीसदी चढ़ा. HDFC Silver ETF, Tata Silver ETF समेत कई अन्य सिल्वर ETF में भी 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई. इसके अलावा Zerodha, SBI, Aditya Birla Sun Life, DSP, Kotak, Groww और ICICI Prudential Silver ETF जैसे फंड्स भी 8 फीसदी के आसपास मजबूत हुए.

गोल्ड ETF में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली. Union Gold ETF और Angel One Gold ETF करीब 3 फीसदी से ज्यादा चढ़े. वहीं 360 ONE, LIC MF, Kotak, Motilal Oswal, Nippon India और SBI Gold ETF में भी करीब 3 फीसदी की तेजी रही. HDFC, Axis, UTI और Zerodha Gold ETF जैसे फंड्स में 2 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला.

यह भी पढ़ें: India- USA Trade Deal अंतरिम फ्रेमवर्क जारी होते ही भागे ज्वैलरी स्टॉक्स, Kalyan Jewellers, Senco Gold, Titan के शेयरों में भारी उछाल

इतनी वोलैटिलिटी क्यों दिख रही है

विशेषज्ञों के मुताबिक हालिया गिरावट की बड़ी वजह CME Group द्वारा गोल्ड और सिल्वर पर मार्जिन बढ़ाना रही, जिससे लेवरेज पोजिशन रखने वाले निवेशकों को बिकवाली करनी पड़ी. इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेड रिजर्व चेयर के तौर पर केविन वार्श के नामांकन की खबर से डॉलर मजबूत हुआ, जो कीमती धातुओं के लिए नकारात्मक माना जाता है. इसी वजह से रिकॉर्ड स्तर से तेज करेक्शन देखने को मिला.

Latest Stories

Gold Silver Rate Today 09-02-2026: सोना और चांदी के दाम में तेज उछाल, गोल्ड ₹157000 के पार, ₹9,000 महंगी हुई सिल्वर

अगले हफ्ते लागू होगा नया US टैरिफ नियम, भारतीय निर्यात को मिलेगी बड़ी राहत; अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि मार्च में आएंगे दिल्ली

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद बड़ा ट्विस्ट! व्हाइट हाउस का चौंकाने वाला आदेश, 25% पेनल्टी की रकम होगी रिफंड: रिपोर्ट

अगले हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में आएगी तेजी या टूटेंगे भाव? खरीदारी का मन बनाने से पहले जान लें एनालिस्ट की राय

कभी नीम-नीम… कभी शहद-शहद! रूसी तेल के बदले अमेरिकी क्रूड की चुनौतियां, क्या गले से नीचे उतार पाएंगी ऑयल कंपनियां?

रूस से तेल बिजनेस पर बड़ा अपडेट! भारत धीरे-धीरे घटाएगा खरीद, जानें रिफाइनरियों को क्या कहा जा रहा..