बैंक स्ट्राइक से पहले काम की खबर, आज संडे को भी खुलेगा ये प्राइवेट बैंक, निपटा लें अटके हुए काम
बैंक स्ट्राइक से पहले आज यानी रविवार, 27 सितंबर को सरकारी और रीजनल रूरल बैंकों के अलावा एक ऐसा प्राइवेट बैंक भी है जो कस्टमर्स के लिए खुला रहेगा. इस बैंक का नाम है HDFC,बैंक ने ईमेल भेजकर कस्टमर्स को बैंक खुले रहने की जानकारी दी है.

Bank Strike: सरकारी बैंक कल यानी 28 सितंबर 2026 से तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे, लेकिन इससे पहले आज रविवार (27 सितंबर) के दिन कस्टमर्स के लिए बैंक खुले रहेंगे. बैंक स्ट्राइक से पहले HDFC Bank ने भी ईमेल भेजकर इस बात की जानकारी दी है कि बैंक सामान्य दिनों की तरह आज संडे को भी खुला रहेगा. ऐसे में आपके भी मन में ये सवाल आना लाजमी है कि क्या सरकारी बैंकों की तरह अब प्राइवेट बैंक भी 28 से 30 तारीख तक हड़ताल पर जाने वाले हैं?
इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने न केवल आज संडे खुले रहने की जानकारी दी है बल्कि इस बात को भी साफ किया है कि 28 सितंबर से 30 सितंबर तक बैंक खुलेगा या नहीं?
बैंक स्ट्राइक पर क्या है HDFC Bank का कहना?
कस्टमर्स को भेजे गए ईमेल में एचडीएफसी बैंक ने लिखा है कि 27 सितंबर को बैंक खुलेगा. इसके अलावा 28 से 30 सितंबर तक भी बैंक सामान्य दिनों की तरह ही काम करता रहेगा, इससे एक बात तो साफ होती है कि इस प्राइवेट सेक्टर बैंक का स्ट्राइक से कोई लेना-देना नहीं है और यह बैंक कस्टमर्स को 28 से 30 तारीख के बीच भी सर्विस देता रहेगा.
क्या है सरकारी बैंकों की मांग?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों (PSBs) और रीजनल रूरल बैंकों (RRBs) को 27 सितंबर को खुले रहने का आदेश दिया है. जिस कारण सरकारी और रिजनल रूरल बैंक आज कस्टमर्स के लिए खुले रहेंगे, अगर आपका भी खाता सरकारी बैंक में है तो आज बैंक जाकर आप अपने जरूरी काम को निपटा सकते हैं. अगर आज आप मौका चूक गए तो बैंक स्ट्राइक के चलते अगले कुछ दिन आपका काम अटक सकता है.
3 दिन की देशव्यापी हड़ताल के पीछे कुछ मांगे हैं जैसे कि पेंशन से जुड़े फायदों में सुधार, 5 दिन का बैंकिंग वीक, पेंशन पाने वालों को एक जैसा महंगाई भत्त और योग्य NPS-कवर्ड बैंकिंग कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम में जाने का ऑप्शन शामिल है.
ये भी पढ़ें- LPG Cylinder वाले ध्यान दें, 1 अक्टूबर से बदलने वाला है नियम!