Business News updates LIVE: बाजार में रैली, रुपया चढ़ा, BSE के शेयरों ने बनाया नया हाई
9 फरवर को शेयर बाजार में मजबूती दिखी, जो आज भी जारी रहने की उम्मीद है. आने वाले सत्र में निफ्टी के लिए 26,000 से 26,200 का जोन रेजिस्टेंस रहेगा, ऐसे में ये पड़ाव अहम माना जा रहा है. आज बीएसई, रेलटेल समेत कई शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. वहीं सोने-चांदी में कल गिरावट के बाद आज इसमें कैसा रुख रहेगा, इस पर बाजार की नजर रहेगी.
Summary
- BSE के शेयर ने बनाया नया हाई
- मुनाफावसूली से सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी
- BSE के शेयरों में रैली
- Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी
- T20 WC में 10 दिनों का ड्रामा खत्म
Live Coverage
-
BSE के शेयर ने बनाया नया हाई
मंगलवार, 10 फरवरी को शुरुआती कारोबार में BSE Ltd के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. मजबूत तिमाही नतीजों के बाद विश्लेषकों ने अपने टारगेट प्राइस बढ़ा दिए, जिसके चलते स्टॉक 4% से ज्यादा चढ़कर नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. ब्रोकरेज हाउस अब शेयर में पिछले बंद भाव से करीब 26% तक की और तेजी की संभावना जता रहे हैं, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी इस एक्सचेंज स्टॉक में बढ़ गई है.
-
मुनाफावसूली से सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी
सोने-चांदी में गिरावट का सिलसिला आज, 10 फरवरी दूसरे दिन भी जारी रहा. MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब 0.59% टूटकर 1,56,001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी में भारी गिरावट आई और यह करीब 2% फिसलकर 2,56,864 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. एक ही दिन में चांदी करीब 5000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई. डॉलर इंडेक्स में तेजी भी गिरावट की बड़ी वजह बनी. इंडेक्स 96.82 से बढ़कर 97.01 पर पहुंच गया, जिससे विदेशी खरीदारों के लिए डॉलर में कीमत तय होने वाली धातुएं महंगी हो गईं.
-
BSE के शेयरों में रैली
शानदार तिमाही नतीजों के दम पर BSE लिमिटेड के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. शेयर 5.01 फीसदी की बढ़त के साथ 3,134.7 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया, जिससे यह ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया. मजबूत आउटलुक को देखते हुए Nuvama ने BSE का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 3,760 रुपये कर दिया है, जो पहले 3,130 रुपये था.
-
Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी
वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी बनी रही. मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका की नई समुद्री चेतावनियों के चलते बाजार में जोखिम प्रीमियम बढ़ गया, जिससे तेल की कीमतों को सपोर्ट मिला. इससे ओमान में चल रही परमाणु वार्ताओं से जुड़े सकारात्मक संकेतों का असर भी दब गया. सोमवार के कारोबारी सत्र में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 99 सेंट यानी 1.45% बढ़कर 69.04 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. वहीं अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 81 सेंट यानी 1.27% चढ़कर 64.36 डॉलर प्रति बैरल पर सेटल हुआ.
-
T20 WC में 10 दिनों का ड्रामा खत्म
ICC ने PCB प्रमुख Mohsin Naqvi की हेकड़ी निकाल दी है. पाकिस्तान ने पहले बांग्लादेश के नाम पर भारत से मैच के बहिष्कार की धमकी दी, लेकिन ICC ने सीधे टकराने के बजाय उन्हीं देशों को आगे कर दिया जिनके समर्थन का दावा पाकिस्तान कर रहा था. Co-host Sri Lanka के नेतृत्व ने आर्थिक नुकसान और पुराने क्रिकेट रिश्तों की याद दिलाई, वहीं Bangladesh के बोर्ड ने खुद लाहौर जाकर पाकिस्तान से सार्वजनिक अपील कर दी कि वह क्रिकेट के बड़े हित में मुकाबला खेले.
-
आज इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे
आज ये कंपनियां अपनी तिमाही नतीजे जारी करेंगी. इनमें Titan Company, Eicher Motors, Grasim Industries, Apollo Hospitals Enterprise, Britannia Industries, Oil India, Afcons Infrastructure, Balrampur Chini Mills, Dilip Buildcon, Edelweiss Financial Services, Escorts Kubota, Jubilant FoodWorks, Karnataka Bank, Samvardhana Motherson International, Torrent Power, TVS Supply Chain Solutions, United Breweries, Wakefit Innovations और Wockhardt शामिल हैं.
-
Business news Live: कंपनियां जारी करेंगी नतीजे
आज के कारोबार में शेयर बाजार की नजर कई अहम कंपनियों पर रहने वाली है. आज कई दिग्गज कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी. इनमें Titan Company, Eicher Motors, Grasim Industries, Apollo Hospitals Enterprise, Britannia Industries, Oil India, Afcons Infrastructure, Balrampur Chini Mills, Dilip Buildcon, Edelweiss Financial Services, आदि शामिल हैं. ऐसे में इनके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.
Business News Hindi LIVE: घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को मजबूती के साथ हफ्ते की शुरुआत की. मजबूत वैशश्विक संकेतों के बीच बाजार ने गैप-अप ओपनिंग दी और हालिया कंसोलिडेशन को तोड़ दिया. निफ्टी ने दिन की शुरुआत करीब 194 अंकों की बढ़त के साथ की, हालांकि शुरुआती मुनाफावसूली के चलते बाजार कुछ समय के लिए सीमित दायरे में रहा. दिन के निचले स्तर से करीब 100 अंकों की जोरदार रिकवरी के बाद बाजार सेशन के ऊपरी स्तरों के पास बंद हुआ. निफ्टी 173 अंक चढ़कर 25,867 के स्तर पर बंद हुआ और अहम 25,800 का स्तर पार कर गया. बाजार में तेजी का रुख है. टेक्निकल तौर पर, 50-DMA के ऊपर निफ्टी के टिकने से बाजार की धारणा मजबूत बनी हुई है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले सत्रों में निफ्टी के लिए 26,000 से 26,200 का जोन रेजिस्टेंस रहेगा, इसलिए ये पड़ाव अहम है. ऐसे में आज शेयर बाजार के मूवमेंट पर नजर रखनी होगी. बिजनेस जुड़ी ऐसी ही तमाम अपडेट्स के लिए यहां बनें रहें.




