अभी भी इस राज्य में 90 रुपये से कम में मिल रहा है पेट्रोल, ये हैं सबसे सस्ते और महंगे शहरों की लिस्ट

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद ज्यादातर राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है. सबसे सस्ता पेट्रोल Andaman and Nicobar Islands में 88.66 रुपये प्रति लीटर है, जबकि सबसे महंगा पेट्रोल Andhra Pradesh में 117.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. Chittoor, Nellore और Kakinada देश के सबसे महंगे पेट्रोल वाले शहरों में शामिल हैं.

Chittoor, Nellore और Kakinada देश के सबसे महंगे पेट्रोल वाले शहरों में शामिल हैं. Image Credit: money9live

Cheapest Petrol in India: सोमवार, 25 मई को एक बार फिर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली. पिछले दो हफ्तों में यह लगातार चौथी बार है जब फ्यूल की कीमतों में इजाफा हुआ है. इस बढ़ोतरी के साथ ही उत्तर प्रदेश समेत देश के ज्यादातर राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है. हालांकि, अभी भी देश में तीन ऐसे प्रदेश हैं जहां पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से नीचे बनी हुई है. इनमें एक प्रदेश ऐसा भी है जहां पेट्रोल अभी भी 90 रुपये प्रति लीटर से कम कीमत पर मिल रहा है.

कहां है सबसे सस्ता पेट्रोल

फिलहाल भारत के केवल तीन क्षेत्र ऐसे हैं जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से नीचे बिक रहा है. सबसे सस्ता पेट्रोल अंडमान और निकोबार द्वीप में मिल रहा है, जहां इसकी कीमत 88.66 रुपये प्रति लीटर है. इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेट्रोल 97.99 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है, जबकि दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में इसकी कीमत 99.50 रुपये प्रति लीटर के आसपास बनी हुई है.

क्रमांकक्षेत्रपेट्रोल कीमत (रुपये/लीटर)
1अंडमान और निकोबार द्वीप समूह88.66
2अरुणाचल प्रदेश97.99
3दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव99.50

कहां है सबसे महंगा पेट्रोल

देश में सबसे महंगा पेट्रोल फिलहाल Andhra Pradesh में बिक रहा है, जहां इसकी कीमत 117.75 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है. इसके बाद Telangana में पेट्रोल 115.73 रुपये और Kerala में 115.49 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है. ऊंचे टैक्स ढांचे और स्थानीय लेवी के चलते इन राज्यों में ईंधन कीमतें सबसे ज्यादा बनी हुई हैं. इसके अलावा Madhya Pradesh, Bihar, West Bengal, Rajasthan, Maharashtra, Sikkim और Karnataka जैसे राज्यों में भी पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है. वहीं Tamil Nadu, Odisha और Punjab में भी पेट्रोल की कीमतें 105 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बनी हुई हैं.

क्रमांकराज्यपेट्रोल कीमत (रुपये/लीटर)
1आंध्र प्रदेश117.75
2तेलंगाना115.73
3केरल115.49
4मध्य प्रदेश110+
5बिहार110+

इन पांच शहरों में सबसे महंगा पेट्रोल

सबसे महंगा पेट्रोल फिलहाल Chittoor में बिक रहा है, जहां इसकी कीमत 118.34 रुपये प्रति लीटर है. इसके बाद Nellore में 118.14 रुपये, Kakinada में 118.10 रुपये, Kurnool में 117.95 रुपये और Machilipatnam में 117.94 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है. इन शहरों में पेट्रोल की कीमतें देश में सबसे ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. इसकी बड़ी वजह राज्य के हाई वैट, लोकल टैक्स और ईंधन पर लगने वाले अन्य चार्ज हैं.

क्रमांकशहरपेट्रोल कीमत (रुपये/लीटर)
1चित्तूर118.34
2नेल्लोर118.14
3काकीनाडा118.10
4कुरनूल117.95
5मछलीपट्टनम117.94

Latest Stories