TCS के इस कदम से हैदराबाद में AI की नई उड़ान! ₹70000 करोड़ का निवेश, 1 GW का बनेगा डेटा सेंटर कैंपस
TCS की सब्सिडियरी HyperVault ने हैदराबाद में 264 एकड़ जमीन पर 1 GW क्षमता वाला AI Data Centre Campus विकसित करने की योजना बनाई है. इस परियोजना में HyperVault और उसके पार्टनर्स ₹70,000 करोड़ तक निवेश करेंगे. प्रोजेक्ट से हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है. इसे चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा.

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS की सब्सिडियरी HyperVault ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए बड़ा निवेश प्लान बनाया है. कंपनी ने Hyderabad में 264 एकड़ जमीन हासिल की है, जहां बड़े पैमाने पर AI Data Centre Campus विकसित किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट पर HyperVault और उसके पार्टनर्स की ओर से कुल ₹70,000 करोड़ तक निवेश किए जाने की उम्मीद है.
1 GW क्षमता वाला AI Data Centre Campus
कंपनी के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट 1 GW तक की क्षमता वाला होगा. इसे खास तौर पर फ्रंटियर AI कंपनियों और हाइपरस्केलर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया जाएगा. यहां हाई-डेंसिटी और लिक्विड-कूल्ड कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जाएगा.
प्रोजेक्ट को ग्राहकों की मांग और तकनीकी जरूरतों के हिसाब से चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा. कंपनी का कहना है कि इस परियोजना से क्षेत्र में हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी.
Hyderabad में 264 एकड़ जमीन पर बनेगा कैंपस
HyperVault ने इस बड़े AI Data Centre Campus के लिए Hyderabad में 264 एकड़ जमीन हासिल की है. कंपनी के मुताबिक, पूरा प्रोजेक्ट ग्रीन एनर्जी और वॉटर-न्यूट्रल डिजाइन के सिद्धांतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने इस परियोजना को राज्य और देश के लिए ऐतिहासिक बताया है. उनके मुताबिक, इससे Hyderabad वैश्विक AI क्रांति में इंफ्रास्ट्रक्चर के स्तर पर एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर सकता है.
TCS की ‘Infrastructure-to-Intelligence’ रणनीति को मिलेगा बढ़ावा
TCS के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर के कृतिवासन के मुताबिक, यह पहल कंपनी की ‘Infrastructure-to-Intelligence’ रणनीति को आगे बढ़ाएगी. इसके तहत AI के लिए तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर को TCS की क्लाउड, AI और एंटरप्राइज क्षमताओं के साथ जोड़ा जाएगा.
इसे भी पढ़ें- 8th Pay Commission से पहले DA में बड़ा उछाल! जनवरी 2027 में 66-67% हो सकता है महंगाई भत्ता
कंपनी के मुताबिक, Hyderabad में बड़े पैमाने पर जमीन, टैलेंट और मजबूत इकोसिस्टम उपलब्ध है, जिससे वैश्विक ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी.