दूध, पेट्रोल और CNG के बाद अब बिजली ने दिया झटका, UP में जून से 10% बढ़कर आएगा इलेक्ट्रिसिटी बिल

पिछले कुछ समय में दूध, पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब बिजली का खर्च भी बढ़ने जा रहा है. गर्मी के मौसम में जब घरों और कारोबारों में बिजली की खपत पहले से ही ज्यादा है, ऐसे समय में बिजली बिल बढ़ने की खबर ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है.

बिजली Image Credit: AI

UP Electricity Price Hike: बढ़ती महंगाई के बीच उत्तर प्रदेश के लोगों को एक और बड़ा झटका लगने वाला है. पिछले कुछ समय में दूध, पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब बिजली का खर्च भी बढ़ने जा रहा है. गर्मी के मौसम में जब घरों और कारोबारों में बिजली की खपत पहले से ही ज्यादा है, ऐसे समय में बिजली बिल बढ़ने की खबर ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है.

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली बिल पर अतिरिक्त सरचार्ज लगाने का फैसला किया है. इसके तहत जून महीने से उपभोक्ताओं को अपने नियमित बिजली बिल के अलावा अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा. इसका असर लाखों घरेलू, व्यावसायिक और अन्य श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ेगा. ऐसे में अगले महीने से लोगों की जेब पर बिजली का बोझ और बढ़ने वाला है.

जून से बिजली बिल पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ

UPPCL के नए फैसले के अनुसार जून महीने के बिजली बिल में 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त सरचार्ज जोड़ा जाएगा. इसका मतलब है कि उपभोक्ताओं को अपने सामान्य बिजली बिल के साथ अतिरिक्त राशि भी चुकानी होगी. यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर बिजली उपभोक्ताओं के मासिक खर्च को बढ़ाएगी.

खबर अपडेट हो रही है…