धनतेरस-दिवाली से पहले जोर पकड़ रही सोने-चांदी की कीमत, जानें आपके शहर में क्या है भाव?

सोना की कीमत जितनी तेज चमक रही है उससे ज्यादा चांदी की कीमतें गर्म हो रही है. दिवाली और धनतेरस की वजह से सोने-चांदी की मांग में तेजी है इस वजह से ये कीमतें और बढ़ेंगी ही. देखें आज का भाव.

धनतेरस-दिवाली से पहले जोर पकड़ रही सोने-चांदी की कीमत, जानें आपके शहर में क्या है भाव? Image Credit: gettyimages

दिलावी का त्योहार अब केवल 9 दिन दूर है. ऐसे में सोने और चांदी की मांग जोर पकड़ रही है लेकिन इसके साथ ही सोने चांदी का भाव भी तेज हो रहा है. सोने की कीमत कब कम होगी अगर आप इसका इंतजार कर रहे हैं तो शायद ही आप दिवाली के लिए सोना या चांदी खरीद पाएंगे. आज क्या है सोने का भाव चलिए ये जानते हैं.

गुड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 7,964 रुपये प्रति ग्राम है जिसमें मामूली बढ़त हुई है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 7,300 रुपये प्रति ग्राम है जिसमें भी मामूली बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा एक किलो चांदी का भाव 1,01,000 रुपये है जो पहले के मुकाबले ज्यादा है.

दिल्ली में आज सोने का भाव ₹79,583 प्रति 10 ग्राम है. यह जानकारी मिंट की रिपोर्ट में दी गई है. 20 अक्टूबर को सोने की कीमत ₹79,163 प्रति 10 ग्राम थी, और पिछले हफ्ते 15 अक्टूबर को सोने का भाव ₹77,783 प्रति 10 ग्राम था. वहीं चांदी का भाव ₹1,02,500 प्रति किलोग्राम है. एक दिन पहले इसका भाव ₹1,02,200 प्रति किलोग्राम था.

चेन्नई में आज सोने का भाव ₹79,431 प्रति 10 ग्राम है. एक दिन पहले इसका भाव ₹79,011 प्रति 10 ग्राम था, और 15 अक्टूबर को यह ₹77,631 प्रति 10 ग्राम था. वहीं चांदी की कीमत ₹1,09,600 प्रति किलोग्राम है. एक दिन पहले इसका भाव ₹1,07,800 प्रति किलोग्राम था.

मुंबई में आज सोने की कीमत ₹79,437 प्रति 10 ग्राम है. कल इसका भाव ₹79,017 प्रति 10 ग्राम था, और पिछले हफ्ते 15 अक्टूबर को ₹77,637 प्रति 10 ग्राम था. वहीं चांदी की कीमत ₹1,01,800 प्रति किलोग्राम है. एक दिन पहले यह ₹1,01,500 प्रति किलोग्राम थी.

कोलकाता में आज सोने का भाव ₹79,435 प्रति 10 ग्राम है. एक दिन पहले इसका भाव ₹79,015 प्रति 10 ग्राम था. वहीं चांदी की कीमत ₹1,03,300 प्रति किलोग्राम है. एक दिन पहले इसका भाव ₹1,03,000 प्रति किलोग्राम था.

सोने के नवंबर 2024 एमसीएक्स वायदा (MCX futures) की कीमत ₹1,315 प्रति 10 ग्राम है, जिसमें 16.9% की बढ़ोतरी दिखा रही है. वहीं, चांदी के नवंबर 2024 एमसीएक्स वायदा की कीमत ₹351 प्रति किलोग्राम है, जिसमें 30.2% की गिरावट दर्ज हुई है.

Latest Stories

5 राज्यों में चुनाव का ऐलान: बंगाल में 23-29 अप्रैल, तमिलनाडु में 23 अप्रैल; असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग

यूपी-दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, 15-16 मार्च को आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

यूपी में 2 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, 15 से 16 मार्च को कई राज्यों में आंधी-ओले की चेतावनी, दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

मार्च में ही चढ़ा गर्मी का पारा: UP में अगले 7 दिन तक तापमान रहेगा सामान्य से ज्यादा, दिल्ली में 15 मार्च को बारिश के आसार

डोमेस्टिक प्रोडक्शन बढ़ाने से भी नहीं पूरी होगी देश में LPG की किल्लत, लंबा खिंचा युद्ध तो बढ़ सकती है परेशानी

इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, पॉलिटिकल और रोमांटिक ड्रामा से भरी ये 5 नई रिलीज; Aspirants 3 भी होगी रिलीज