क्या अमीर बनने के लिए कर्ज जरूरी है? Robert Kiyosaki के 1.2 अरब डॉलर डेट से समझें पूरा खेल
रॉबर्ट कियोसाकी पर $1.2 अरब डॉलर के भारी कर्ज की खबर सुर्खियां बटोर रही है. हालांकि, यह उनका व्यक्तिगत कर्ज नहीं बल्कि रियल एस्टेट संपत्तियों से जुड़ा है. कियोसाकी कर्ज को बोझ नहीं, बल्कि आय-सृजन करने वाली संपत्तियां खरीदने और धन बनाने का एक रणनीतिक उपकरण मानते हैं. वह इस रणनीति को अपनाने में सावधानी बरतने की सलाह भी देते हैं.