Share Market में आ सकती है बड़ी गिरावट! Bernstein की चेतावनी से बढ़ी निवेशकों की चिंता
क्या इंडियन स्टॉक मार्केट में बड़ा करेक्शन होने वाला है? ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने दिसंबर 2026 के लिए निफ्टी 50 का टारगेट 26,000 से घटाकर 25,000 कर दिया है, जिससे इंडियन इक्विटीज के आउटलुक को लेकर नए सवाल उठ रहे हैं. इस वीडियो में आपको बर्नस्टीन की लेटेस्ट मार्केट वॉर्निंग और आने वाले महीनों में इन्वेस्टर्स को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? इन सभी जरूरी सवालों के बारे में जानकारी मिलेगी.
वीडियो में इन सवालों पर हुई चर्चा
1. इस वीडियो में आपको इस बात की जानकारी मिलेगी कि बर्नस्टीन ने निफ्टी 50 का टारगेट 26,000 से घटाकर 25,000 क्यों किया है?
2. क्या हालिया करेक्शन के बावजूद इंडियन स्टॉक मार्केट अभी भी महंगा है?
3. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें इंडियन कंपनियों और इकोनॉमी पर कैसे असर डाल सकती है?
4. कॉर्पोरेट अर्निंग्स की धीमी ग्रोथ स्टॉक मार्केट के लिए चिंता की बात क्यों है?
5. जियोपॉलिटिकल टेंशन, कमजोर मॉनसून की स्थिति और बढ़ती बॉन्ड यील्ड मार्केट सेंटिमेंट पर कैसे असर डाल सकती है?
6. क्या फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) इंडियन इक्विटीज बेचना जारी रख सकते हैं?
7. क्या AI स्टॉक्स में ग्लोबल स्लोडाउन से इंडियन स्टॉक मार्केट को फायदा होगा? अगर निफ्टी और 4–5 फीसदी बढ़ता है तो क्या हो सकता है?
8. लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स, SIP इन्वेस्टर्स और शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स को क्या ध्यान में रखना चाहिए?
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.
More Videos
Vedanta ग्रुप की इस कंपनी ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, अब आगे क्या करें?
Jio IPO: क्या निवेशकों को मिलेगा कमाई का मौका? प्रदीप हलदर और रचित खंडेलवाल से समझें रणनीति
52 हफ्ते के लो के नजदीक पहुंचा Yes Bank का शेयर, अब क्या करें?
