Redmi Note 17 5G से Realme Narzo 100x 5G तक, इन 3 स्मार्टफोन्स में मिलती है 8000mAh बैटरी

Smartphone under 30000: अगर आप 30 हजार तक के बजट में 8000 एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो चलिए आज आपको तीन ऐसे फोन बताते हैं जो इस रेंज में आपके बजट में फिट हो जाएंगे. इस रेंज में रेडमी, रियलमी और पोको ब्रैंड के फोन आपको मिल जाएंगे.

8000mAh बैटरी मोबाइल Image Credit: रेडमी

Highlights

  • मार्केट में मिल रहे 8000 एमएएच बैटरी वाले फोन.
  • रेडमी, पोको और रियलमी के पास बड़ी बैटरी वाले फोन.
  • 30 हजार तक में मिल जाएंगे फोन.

8000mAh Battery Mobile: कम क्षमता वाली बैटरी से परेशान हैं कि फोन को बार-बार चार्ज करना पड़ता है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि अब मार्केट में 8000 एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोन्स भी हैं जो फोन में जान फूंकने का काम करते हैं. अगर आपका बजट 30 हजार रुपए तक तो है तो इस रेंज में Redmi, Realme और Poco ब्रैंड के 8000 एमएएच बैटरी वाले फोन आपको मिल जाएंगे.

Redmi Note 17 5G

इस फोन में 8000 एमएएच बैटरी के अलावा 120 हर्ट्ज एमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 4 प्रोसेसर, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई, 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा, 6.99 इंच डिस्प्ले मिलेगा. फ्लिपकार्ट पर इस 5जी फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 30,666 रुपए है.

(फोटो- रेडमी)

Poco M8 Power 5G

पोको ब्रैंड के इस 5जी फोन में 8000 एमएएच बैटरी के अलावा गोरिल्ला ग्लास 7आई, एमोलेड डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा, सर्कल टू सर्च, गूगल जेमिनी, डस्ट एंड वाटर रेसिस्टेंसके लिए फोन को आईपी65 रेटिंग मिली हुई है. इस फोन को 4 एंड्रॉयड अपडेट्स, 6 साल सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.

(फोटो- पोको)

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 4 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है. 8 जीबी रैम के साथ 8 जीबी वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट इस फोन में मिलता है. इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22999 रुपए है, इस कीमत में ये फोन आपको फ्लिपकार्ट पर मिलेगा.

Realme Narzo 100x 5G

फ्लिपकार्ट पर रियलमी का ये फोन 19,765 रुपए में मिल रहा है, इस कीमत में 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट मिल रहा है.

(फोटो- रियलमी)

8000 एमएएच बैटरी के अलावा इस रियलमी स्मार्टफोन में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल वाले दो रियर कैमरे दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- 3 साल सिक्योरिटी अपडेट्स, 6000mAh बैटरी और Sony सेंसर, लॉन्च हुआ Lava Aura Curve