समय रैना का क्रिप्टिक मैसेज, क्या फिर से शुरू हो रहा है India’s Got Latent! जानें यूट्यूब से कितनी है कमाई
स्टैंड-अप कॉमेडियन Samay Raina का लोकप्रिय शो India’s Got Latent एक विवाद के चलते अचानक बंद हो गया था, जब Ranveer Allahbadia के एक बयान ने बवाल खड़ा कर दिया. अब समय रैना ने शो की वापसी के संकेत दिए हैं, जिससे फैंस के बीच इसके नए सीजन को लेकर उत्साह बढ़ गया है.

Samay Raina’s India’s Got Latent Season 2: स्टैंड-अप कॉमेडियन Samay Raina के शो India’s Got Latent को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा था, लेकिन एक एपिसोड ने महीनों-सालों की मेहनत पर पानी फेर दिया. BeerBiceps के नाम से मशहूर Ranveer Allahbadia के एक अपमानजनक कमेंट ने शो पर ही ताला लगा दिया. अब India’s Got Latent को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए समय रैना ने बड़ी घोषणा की है. स्टैंड-अप कॉमेडियन ने ऐलान किया है कि उनका शो India’s Got Latent फिर से आने वाला है. इसके बाद दर्शकों में यह जानने की दिलचस्पी बढ़ गई है कि शो दोबारा कब से शुरू होगा.
कब शुरू होगा India’s Got Latent?
स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने अपने YouTube चैनल पर Samay Raina – STILL ALIVE नाम से 1 घंटा 21 मिनट का एक वीडियो पोस्ट किया है. उनके इस वीडियो को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. केवल दो दिनों में 31 मिलियन से अधिक दर्शक इसे देख चुके हैं.
इस वीडियो में समय ने बताया कि Ranveer Allahbadia के भद्दे कमेंट के बाद उन्हें किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा. वीडियो के अंत में उन्होंने कहा कि इस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद शो को बंद करने के लिए इससे बेहतर पीक मिल ही नहीं सकता था. साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह शो का पहला सीजन था. इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि समय India’s Got Latent के दूसरे सीजन को लाने के मूड में हैं.
शो की टाइमिंग
समय रैना ने शो की टाइमिंग और रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. उन्होंने केवल इतना कहा है कि यह शो का पहला सीजन था, जिससे यह संकेत मिलता है कि दूसरा सीजन भी आने वाला है.
यूट्यूब से कितनी है कमाई?
स्टैटिस्टिक्स और ग्रोथ ट्रैक करने वाली वेबसाइट Social Blade के अनुसार, Samay Raina की अनुमानित कमाई काफी अच्छी है. हर महीने उनकी कमाई लगभग $6.6K से $106K (₹98,27,631 तक) के बीच हो सकती है. वहीं पूरे साल की बात करें तो उनकी अनुमानित कमाई लगभग $22K से $359K तक पहुंच सकती है. यह कमाई उनके YouTube व्यूज़ और चैनल की ग्रोथ पर निर्भर करती है, इसलिए यह केवल एक अनुमान है और असली आय इससे अलग भी हो सकती है.
क्यों बंद हुआ था पहला सीजन?
शो के पहले सीजन के बंद होने का कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन एक विवादित बयान के बाद शो के होस्ट और गेस्ट को सुप्रीम कोर्ट तक के चक्कर लगाने पड़े. इसके बाद चैनल पर अपलोड किए गए शो के सभी वीडियो डिलीट कर दिए गए और फिर कोई नया एपिसोड जारी नहीं हुआ.
इस तरह India’s Got Latent बंद हो गया. शो के बंद होने की मुख्य वजह Ranveer Allahbadia का एक विवादित बयान था. जब वह Samay Raina के शो India’s Got Latent में आए थे, तब उन्होंने कुछ डार्क ह्यूमर से जुड़े कमेंट्स किए थे. क्लिप्स वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और कई राज्यों में FIR दर्ज की गई.