भारत की पहली AI कंपनी का आ गया IPO, Fractal Analytics में 9 तारीख से दांव का मौका, GMP भी दमदार

भारत की पहली प्योर-प्ले AI कंपनी Fractal Analytics अब शेयर बाजार में कदम रखने जा रही है. 2,833.90 करोड रुपये के इस IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित बिजनेस मॉडल और मजबूत ग्लोबल क्लाइंट्स के चलते यह IPO खास माना जा रहा है. GMP भी बेहतर लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है.

फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ Image Credit: money9live.com

Fractal Analytics IPO: दुनियाभर में इस समय जिस विषय पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है AI. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से अपना दायरा बढ़ा रहा है. ऐसे में भारत की तेजी से उभरती आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियों में शामिल Fractal Analytics अब शेयर बाजार में कदम रखने जा रही है. अगले सप्ताह दस्तक देने जा रही यह कंपनी देश की पहली प्योर-प्ले AI IPO मानी जा रही है. रुपये 2,833.90 करोड के इस इश्यू को ऐसे समय में पेश किया जा रहा है, जब दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है और पब्लिक मार्केट में AI आधारित बिजनेस मॉडल्स को लेकर उत्साह बना हुआ है. GMP में भी अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इसका GMP क्या संकेत दे रहा है और यह IPO कब दस्तक देने जा रहा है.

भारत की पहली प्योर-प्ले AI IPO

Fractal Analytics भारत की पहली ऐसी कंपनी है, जो अपने कोर बिजनेस के रूप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिसीजन इंटेलिजेंस के साथ शेयर बाजार में उतर रही है. इससे निवेशकों को सीधे AI और एनालिटिक्स से जुड़े बिजनेस में निवेश का अवसर मिलेगा.

कब मिलेगा निवेश का मौका

यह IPO कुल 2,833.90 करोड रुपये का है. इसमें 1,023.50 करोड रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है, जबकि 1,810.40 करोड रुपये का ऑफर फॉर सेल भी शामिल है. यह IPO दांव लगाने के लिए 9 फरवरी को खुलेगा और 11 फरवरी को बंद होगा. वहीं, इसका अलॉटमेंट 12 फरवरी को होने की उम्मीद है, जबकि इसकी लिस्टिंग 16 फरवरी को हो सकती है.

प्राइस बैंड और लॉट साइज

IPO का प्राइस बैंड 857 रुपये से 900 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. निवेशकों को न्यूनतम 16 शेयरों के एक लॉट के लिए अप्लाई करना होगा, जिसके लिए अपर प्राइस बैंड पर रुपये 14,400 का निवेश जरूरी होगा.

कैसा है GMP का हाल

Fractal Analytics IPO के GMP की बात करें तो निवेशकों को बेहतर लिस्टिंग गेन का संकेत मिल रहा है. investorgain के मुताबिक इसका GMP 160 रुपये है. GMP के आधार पर यह अपने इश्यू प्राइस 900 रुपये के मुकाबले करीब 1,060 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. ऐसे में रिटेल इनवेस्टर्स को करीब 17.78 फीसदी के लिस्टिंग गेन का संकेत मिल रहा है. एक लॉट पर निवेशकों को करीब 2,560 रुपये के लिस्टिंग गेन की संभावना दिखाई दे रही है.

ग्लोबल क्लाइंट्स और अमेरिका से कमाई

साल 2000 में स्थापित Fractal Analytics आज दुनिया की कई बड़ी कंपनियों को सर्विस देती है. इसके प्रमुख क्लाइंट्स में Microsoft, Amazon, Alphabet, Meta, Apple और Nvidia जैसी कंपनियां शामिल हैं. कंपनी की 65 फीसदी से अधिक कमाई अमेरिका से आती है. कंपनी दो प्रमुख सेगमेंट्स में काम करती है. Fractal.ai के तहत कोजेंटिक एजेंटिक AI प्लेटफॉर्म के जरिए AI सर्विस और प्रोडक्ट्स दिए जाते हैं, जबकि Fractal Alpha के तहत ग्रोथ मार्केट पर फोकस करने वाले स्टैंडअलोन AI बिजनेस शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: क्या है Anthropic का AI टूल जिसकी आंधी में बह गए IT सुपर स्टार, डूबे 2 लाख करोड़; अकेले इंफोसिस ने गंवाए 49 हजार करोड़

डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.