टाटा, अडानी और बिड़ला जैसे ग्रुप के लिए काम करने वाली कंपनी लाएगी IPO, जानें- क्या है कारोबार और कैसी है वित्तीय सेहत

Monomark Engineering India IPO: इस इश्यू से मिलने वाली रकम में से कंपनी 111 करोड़ रुपये अतिरिक्त वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए इस्तेमाल करने का इरादा रखती है. फरवरी 2026 तक, कंपनी के विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में 28 एक्टिव प्रोजेक्ट चल रहे थे.

मोनोमार्क इंजीनियरिंग इंडिया IPO. Image Credit: @Money9live

Monomark Engineering India IPO: राजस्थान बेस्ड एक इंडस्ट्रियल ऑपरेशन और मेंटेनेंस सर्विस प्रोवाइडर, Monomark Engineering (India) ने 30 मार्च को सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर्स जमा किए हैं. यह कंपनी की कैपिटल मार्केट में उतरने की पहल है ताकी आईपीओ के जरिए फंड जुटाया जा सके. इस ऑफर में 2.7 करोड़ इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू शामिल होगा, जिसमें ‘ऑफर-फॉर-सेल’ (OFS) का कोई हिस्सा नहीं होगा.

पैसे का क्या करेगी कंपनी?

इस इश्यू से मिलने वाली रकम में से कंपनी 111 करोड़ रुपये अतिरिक्त वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए इस्तेमाल करने का इरादा रखती है, जबकि बाकी फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा. होलानी कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को इस इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के रजिस्ट्रार के रूप में काम करेगी.

क्या करती है कंपनी?

Monomark Engineering (India) Limited, मेटल, सीमेंट, पोर्ट और इंजीनियरिंग/OEM जैसे विभिन्न सेक्टर्स के ग्राहकों को इंडस्ट्रियल ऑपरेशन और मेंटेनेंस (O&M) सेवाएं, धातु निर्माण समाधान और औद्योगिक परियोजना एग्जीक्यूशन सेवाएं प्रदान करती है.

इसका इंटीग्रेटेड सर्विस पोर्टफोलियो ग्राहकों को ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने, डाउनटाइम कम करने, एसेट्स की विश्वसनीयता में सुधार करने और औद्योगिक परिसंपत्तियों की लाइफ सायकिल के दौरान तकनीकी और परिचालन आवश्यकताओं के अनुरूप इंजीनियरिंग और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा करने में मदद करता है.

कंपनी के पास दो दर्जन से अधिक प्रोजेक्ट

फरवरी 2026 तक, कंपनी के विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में 28 एक्टिव प्रोजेक्ट चल रहे थे और उसके पास 1,095 करोड़ रुपये से अधिक का ‘अनएक्जीक्यूटेड ऑर्डर बुक’ (अभी तक पूरा न हुआ ऑर्डर) था. कंपनी ने वेदांता, अडानी, आदित्य बिड़ला, JK लक्ष्मी सीमेंट, L&T और टाटा जैसे बड़े समूहों के साथ लॉन्ग टर्म O&M (संचालन और रखरखाव) कॉन्ट्रैक्ट हासिल किए हैं. साथ ही, वह अडानी पोर्ट्स, कच्छ कॉपर लिमिटेड, अल्ट्राटेक सीमेंट, MP बिड़ला और JK सीमेंट जैसी कंपनियों के साथ भी मजबूत संबंध बनाए हुए है़.

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

वित्तीय मोर्चे पर 31 मार्च 2025 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए, Monomark ने 477.29 करोड़ रुपये की कुल आय और 18.21 करोड़ रुपये के टैक्स के बाद लाभ (PAT) दर्ज किया, जो 51.04% की CAGR को दर्शाता है. ग्रोथ का यह रुझान मौजूदा वित्त वर्ष में भी जारी रहा है, जिसमें कंपनी ने सितंबर 2025 को समाप्त हुई छमाही में 12.36 करोड़ रुपये का PAT दर्ज किया, जो मुनाफे में मजबूत सुधार का संकेत है.

यह भी पढ़ें: दबाव में इंडिगो के शेयर, फिर भी 5500 रुपये तक का छू सकते हैं लेवल; Emkay ने की टारगेट में 13% की कटौती

Latest Stories

अगले हफ्ते नहीं आएगा कोई मेनबोर्ड IPO, SME और REIT इश्‍यू में मिलेगा निवेश का मौका, देखें लिस्‍ट

मार्केट में एंट्री से पहले ही अनलिस्‍टेड मार्केट में तबाही मचा रहा NSE IPO, जानें क्‍या है डेडलाइन, OFS से फंड जुटाने की तैयारी

Punjab Carbonic ला रही है 95 लाख शेयर का IPO, SEBI के पास फाइल किया DRHP; इन जगहों पर करेगी पैसों का इस्तेमाल

तीन कंपनियों ने IPO के लिए फाइल किया DRHP, पंजाब कार्बोनिक से लेकर सद्भाव फ्यूचरटेक का आएगा पब्लिक ऑफर

कौन ला सकता है IPO, कितना चाहिए पैसा, क्या फंड जुटाने की होती है लिमिट, जानें पूरा प्रोसेस और नियम

IPO की तैयारी में जुटी Rediff, 600–800 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान; कंपनी ने फाइल किया कॉन्फिडेंशियल DRHP