अगले हफ्ते IPO की भरमार, खुलेंगे 11000 करोड़ रुपये से ज्यादा के इश्यू; ऐसे कमा सकते हैं मुनाफा

अगला हफ्ता IPO निवेशकों के लिए बेहद खास रहने वाला है. बाजार में एक साथ 9 IPO खुलेंगे, जिनमें 3 मेनबोर्ड और 6 SME इश्यू शामिल हैं. सिर्फ मेनबोर्ड IPO के जरिए 11000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए जाएंगे. Manipal Health, Juniper Green Energy और MV Electrosystems जैसे बड़े नाम निवेशकों को मौका देंगे.

अगला हफ्ता मार्केट में एक साथ 9 IPO खुलेंगे. Image Credit:

Upcoming IPO: अगला हफ्ता शेयर बाजार के निवेशकों के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है. प्राइमरी मार्केट में एक साथ 9 IPO खुलने जा रहे हैं. इनमें 3 मेनबोर्ड और 6 SME IPO शामिल हैं. सिर्फ मेनबोर्ड IPO के जरिए ही 11000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने की तैयारी है. सबसे बड़ा IPO मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज का होगा. इसके अलावा Juniper Green Energy और MV Electrosystems भी बाजार में दस्तक देंगे. अगर आप IPO में निवेश कर लिस्टिंग गेन या लंबी अवधि का फायदा लेना चाहते हैं तो अगले हफ्ते कई विकल्प आपके सामने होंगे.

हेल्थ सेक्टर से सबसे बड़ा IPO

अगले हफ्ते खुलने वाले IPO में सबसे बड़ा नाम Manipal Health Enterprises का है. कंपनी 29 जुलाई से 31 जुलाई तक IPO खोलेगी. इसका इश्यू साइज 9275 करोड़ रुपये है. इसमें 8000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1275.22 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है. हेल्थकेयर सेक्टर में बढ़ती मांग के बीच इस IPO पर निवेशकों की खास नजर रहेगी.

इन दो कंपनियों में भी मौका

30 जुलाई से Juniper Green Energy का 1800 करोड़ रुपये का IPO खुलेगा. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा. इसी दिन MV Electrosystems का 290 करोड़ रुपये का IPO भी खुलेगा. रिन्यूएबल एनर्जी, पावर और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है. ऐसे में इन दोनों IPO पर भी अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद है.

SME IPO में भी निवेश के कई विकल्प

SME प्लेटफॉर्म पर भी अगले हफ्ते 6 कंपनियां IPO लेकर आएंगी. इनमें Advance Technoforge, Propshop Events, Poojaa Precision Engineering, HR Hygiene Products, Dhaval Packaging और Fusion Klassroom Edutech शामिल हैं .अलग- अलग सेक्टर की ये कंपनियां निवेशकों को छोटे इश्यू में हिस्सा लेने का मौका देंगी.

कंपनी का नामIPO प्रकारओपनिंग डेटक्लोजिंग डेटइश्यू साइज
Manipal Health EnterprisesMainboard29 जुलाई31 जुलाई₹9,275 करोड़
Juniper Green EnergyMainboard30 जुलाई3 अगस्त₹1,800 करोड़
MV ElectrosystemsMainboard30 जुलाई3 अगस्त₹290 करोड़
Advance TechnoforgeSME27 जुलाई29 जुलाई₹24.03 करोड़
Propshop Events & ExhibitionsSME27 जुलाई29 जुलाई₹28.57 करोड़
Poojaa Precision EngineeringSME28 जुलाई30 जुलाई₹159.83 करोड़
HR Hygiene ProductsSME29 जुलाई31 जुलाई₹53.95 करोड़
Dhaval PackagingSME30 जुलाई3 अगस्त₹36.36 करोड़
Fusion Klassroom EdutechSME31 जुलाई4 अगस्त₹39.04 करोड़

यह भी पढ़ें- अगले महीने आएगी IPO की आंधी, Zepto समेत 12 से ज्यादा कंपनियां जुटाएंगी 25000 करोड़ रुपये; देखें डिटेल

किस IPO का GMP सबसे ज्यादा

ग्रे मार्केट में अभी Poojaa Precision Engineering सबसे आगे नजर आ रही है. इसका GMP इश्यू प्राइस से 80 फीसदी से ज्यादा चल रहा है. वहीं Manipal Health का GMP करीब 4 फीसदी बताया जा रहा है. हालांकि GMP केवल बाजार का संकेत होता है. इससे लिस्टिंग की गारंटी नहीं मिलती.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.