GMP दे रहा 98000 रुपये तक के लिस्टिंग गेन का संकेत, कल से मिलेगा इस IPO में दांव लगाने का मौका; जानें डिटेल

Poojaa Precision Engg IPO 28 जुलाई से निवेशकों के लिए खुल रहा है. SME IPO का GMP 546 रुपये तक पहुंच गया है, जिससे करीब 81.40 फीसदी या लगभग 98,000 रुपये तक के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत मिल रहा है. कंपनी 160 करोड़ रुपये जुटाने के लिए फ्रेश इश्यू ला रही है.

आईपीओ Image Credit: ai/canva

Poojaa Precision Engg IPO: अगर आप किसी नए SME IPO में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो Poojaa Precision Engg IPO पर नजर रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. कंपनी का IPO 28 जुलाई से निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है और 30 जुलाई तक इसमें बोली लगाई जा सकेगी. इस बीच, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ने भी निवेशकों का उत्साह बढ़ा दिया है. मौजूदा GMP के अनुसार, इस IPO में निवेश करने वाले योग्य निवेशकों को लिस्टिंग के दिन करीब 1 लाख रुपये तक का लिस्टिंग गेन मिल सकता है. पुणे स्थित पूजा प्रिसिजन इंज ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी है और इस IPO के जरिए लगभग 160 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 4 अगस्त को BSE SME प्लेटफॉर्म पर होने की संभावना है.

28 जुलाई से खुलेगा IPO

Poojaa Precision Engg IPO 28 जुलाई को खुलेगा और 30 जुलाई को बंद होगा. वहीं, एंकर इन्वेस्टर्स के लिए निवेश की प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू होगी. कंपनी ने प्राइस बैंड 285 रुपये से 301 रुपये प्रति शेयर तय किया है. IPO में शेयरों का अलॉटमेंट 31 जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है, जबकि सफल निवेशकों के डिमैट अकाउंट में शेयर 3 अगस्त तक पहुंच सकते हैं. इसके बाद 4 अगस्त को कंपनी के शेयर BSE SME पर लिस्ट होंगे.

करीब 160 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी

यह IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसमें 53.1 लाख इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी करीब 159.83 करोड़ रुपये जुटाएगी. चूंकि इसमें OFS शामिल नहीं है, इसलिए जुटाई गई पूरी राशि कंपनी के पास जाएगी और किसी मौजूदा निवेशक या प्रमोटर की हिस्सेदारी की बिक्री नहीं होगी.

वित्तीय प्रदर्शन भी रहा मजबूत

वित्त वर्ष FY26 में कंपनी ने शानदार वित्तीय प्रदर्शन किया. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 29.1 फीसदी बढ़कर 30.9 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 23.9 करोड़ रुपये था. वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 32.4 फीसदी बढ़कर 293.9 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि एक साल पहले यह 222 करोड़ रुपये था. बढ़ती मांग और कारोबार के विस्तार ने कंपनी की आय को मजबूत आधार दिया है.

कैसा है GMP का हाल

अगर Poojaa Precision Engg IPO के GMP की बात करें, तो इसमें लगातार तेजी देखने को मिल रही है. इन्वेस्टरगेन के मुताबिक, इसका GMP 546 रुपये पर पहुंच गया है. GMP के अनुसार, इसमें 81.40 फीसदी तक के लिस्टिंग गेन की उम्मीद है. ऐसे में निवेशकों को उनके कुल निवेश पर करीब 98,000 रुपये तक का मुनाफा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: ब्रेंट क्रूड $91 से नीचे, Eternal, JK Tyre, Asian Paints के शेयरों में बंपर उछाल; OMCs के स्टॉक्स भी बने रॉकेट

डिस्क्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.