Swiggy-PVR जैसे दिग्गज हैं क्लाइंट, अब ये फिनटेक कंपनी IPO से मचाने वाली है धमाल! ड्राफ्ट फाइल करने की तैयारी

Razorpay IPO के लिए confidential filing का रास्ता अपना सकती है. इसका मतलब है कि कंपनी शुरुआत में अपनी वित्तीय जानकारी सार्वजनिक नहीं करेगी. कंपनी की संभावित वैल्यूएशन करीब 5 अरब डॉलर बताई जा रही है. कंपनी ने हाल ही में एक नया AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म में ऐसे AI एजेंट्स हैं जो पेमेंट से जुड़े कई काम अपने आप कर सकते हैं.

आईपीओ Image Credit: @Money9live

Razorpay IPO: भारत की फिनटेक कंपनी Razorpay जल्द ही शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी कर सकती है. खबर है कि कंपनी IPO के लिए गोपनीय तरीके से फाइलिंग करने पर विचार कर रही है. इसकी वैल्यूएशन करीब 5 अरब डॉलर आंकी जा रही है. लेकिन यह कहानी सिर्फ IPO तक सीमित नहीं है. कंपनी अब अपने बिजनेस को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI पर बड़ा दांव लगा रही है.

IPO की तैयारी और वैल्यूएशन

रिपोर्ट के अनुसार, Razorpay IPO के लिए confidential filing का रास्ता अपना सकती है. इसका मतलब है कि कंपनी शुरुआत में अपनी वित्तीय जानकारी सार्वजनिक नहीं करेगी. कंपनी की संभावित वैल्यूएशन करीब 5 अरब डॉलर बताई जा रही है.

AI पर बड़ा फोकस

कंपनी ने हाल ही में एक नया AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म में ऐसे AI एजेंट्स हैं जो पेमेंट से जुड़े कई काम अपने आप कर सकते हैं. जैसे पेमेंट का मिलान करना, विवाद सुलझाना, ग्राहकों से फॉलोअप करना और ट्रांजैक्शन पर नजर रखना. Razorpay अब सिर्फ पेमेंट कंपनी नहीं रहना चाहती. कंपनी का लक्ष्य है कि वह बिजनेस के लिए एक पूरा फाइनेंशियल सिस्टम बन जाए. यानि कंपनियां अपने ज्यादातर काम इसी प्लेटफॉर्म पर कर सकें.

किन कंपनियों के साथ शुरुआत

इस नए AI प्लेटफॉर्म के साथ कई बड़ी कंपनियां जुड़ चुकी हैं. इनमें Swiggy, Zomato, Zepto, PVR INOX और Mamaearth शामिल हैं. यह AI प्लेटफॉर्म खासकर छोटे और मीडियम बिजनेस के लिए मददगार होगा. ऐसे बिजनेस में अक्सर अलग से टीम नहीं होती, जिससे पेमेंट से जुड़े काम मुश्किल हो जाते हैं. AI के जरिए ये काम अब आसानी से और जल्दी हो सकेंगे.

कंपनी का मौजूदा स्केल

Razorpay हर तिमाही में करीब 1 अरब ट्रांजैक्शन प्रोसेस करती है. इसका कुल पेमेंट वॉल्यूम करीब 45 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है. कंपनी AI को अपने प्लेटफॉर्म में और ज्यादा शामिल करना चाहती है. इससे बिजनेस को ज्यादा स्मार्ट और आसान बनाने का टारगेट है. IPO और AI दोनों पर फोकस के साथ Razorpay तेजी से खुद को एक बड़ी टेक कंपनी के रूप में तैयार कर रही है.

यह भी पढ़ेंसोमवार को इन 3 शेयरों पर रखें नजर, टेक्निकल चार्ट दे रहे हैं कमाई के संकेत; जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, GMP आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.