
Om Power, Property Share Investment Trust REIT IPO में पैसा लगाएं या नहीं?
Om Power Transmission और Property Share Investment Trust REIT IPO निवेशकों के बीच चर्चा में हैं. Om Power Transmission पावर ट्रांसमिशन सेक्टर में काम करती है और बिजली के ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सेवाएं देती है, जिससे यह देश की बढ़ती पावर डिमांड से फायदा उठा सकती है. वहीं Property Share Investment Trust REIT एक रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट है, जो कमर्शियल प्रॉपर्टी में निवेश के जरिए नियमित आय का अवसर देता है.
VLA Ambala के मुताबिक, दोनों IPO अलग-अलग सेक्टर से जुड़े हैं, इसलिए निवेश से पहले अपने लक्ष्य और जोखिम को समझना जरूरी है. उन्होंने बताया कि Om Power में ग्रोथ की संभावना है, जबकि REIT स्थिर आय देने वाला विकल्प हो सकता है.