Post Office Saving अकाउंट में कितना मिलता है ब्याज, कितने रुपए से खुलेगा खाता? यहां है जवाब
Post Office में अगर आप सेविंग अकाउंट खुलवाते हैं तो आपको कितने पैसे देने होंगे और एक साल में आपको कितने फीसदी का ब्याज मिलेगा, कौन अकाउंट खुलवा सकता है, अकाउंट में कितने पैसे जमा किए जा सकते हैं और कितने पैसे निकाले जा सकते हैं? हम आज आपको इन सभी सवालों के जवाब देंगे.

क्या आपको पता है कि Post Office में सेविंग अकाउंट खुलवाने के लिए आपको कितने पैसे देने पड़ते हैं और पोस्ट ऑफिस आपको सालाना आपके खाते पर कितना ब्याज देता है? हम आज इन दो सवालों के जवाब आपको देंगे, अगर आप भी पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खुलवाने का सोच रहे हैं तो पहले आपको इन दो सवालों के जवाब पता होने चाहिए.
खाता खुलवाने के लिए कितने पैसे देने पड़ते हैं?
इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, Post Office Saving Account खुलवाने के लिए मिनिमम आपको 500 रुपए देने पड़ते हैं. एक बात जो यहां ध्यान देने वाली है वह यह है कि ये कोई फीस नहीं है, बल्कि ये पैसे आपके अकाउंट में ही जमा कर दिए जाते हैं.
Post Office Saving Account Interest: सालाना कितना ब्याज?
आधिकारिक साइट पर जानकारी के अनुसार, पोस्ट ऑफिस आपको सेविंग अकाउंट पर सालाना 4 फीसदी का ब्याज देता है. आप खाते के साथ चेक बुक, ATM कार्ड, ऑनलाइन बैंकिंग (NEFT/RTGS/फ़ंड ट्रांसफ़र (PPF/SSA/SB) /अकाउंट खोलना/बंद करना) के लिए पोस्ट ऑफिस में रिक्वेस्ट कर सकते हैं.
कौन खुलवा सकता है खाता?
पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट खुलने वाले के लिए कुछ जरूरी बातों के बारे में आपको पता होना चाहिए जैसे कि व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए. आप सिंगल अकाउंट या ज्वाइंट अकाउंट (तीन लोग मिलकर) खुलवा सकता है. अगर आपने बच्चा का माइनर अकाउंट खुलवाया है तो ध्यान दें कि 18 साल की उम्र होने पर, अकाउंट होल्डर को पोस्ट ऑफिस में एक नया अकाउंट ओपनिंग फॉर्म (AOF) और नए KYC डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे ताकि वह माइनर अकाउंट को एडल्ट अकाउंट में बदल सकें.
कितने पैसे कर सकते हैं जमा और कितने निकाल सकते हैं?
मिनिमम (कम से कम) आप अकाउंट में 500 रुपए जमा कर सकते हैं और कम से कम खाते से 50 रुपए निकाल सकते हैं. पैसे जमा करने की अधिकतम सीमा नहीं है, आप कितने भी पैसे जमा करवा सकते हैं लेकिन अगर आपके खाते में 500 रुपए ही पड़े हैं तो आप पैसे निकाल नहीं सकते हैं क्योंकि अकाउंट को चलाने के लिए आपको न्यूनतम इतनी राशि बनाए रखनी होगी.
एक बात जो आपको पता होनी .चाहिए वह यह है कि अगर फाइनेंशियल ईयर के आखिर में अकाउंट बैलेंस 500 रुपए से नहीं बढ़ता है, तो अकाउंट मेंटेनेंस फीस के तौर पर 50 रुपए काट लिए जाएंगे और अगर अकाउंट बैलेंस Nil हो जाता है, तो अकाउंट अपने आप बंद हो जाएगा.
ये भी पढ़ें- Post Office की इस स्कीम में पैसा हो जाता है डबल, कितने महीनों में बन जाएंगे 5 के 10 लाख?