Post Office की इस स्कीम में पैसा हो जाता है डबल, कितने महीनों में बन जाएंगे 5 के 10 लाख?

बिना रिस्क पैसे को डबल करना हो तो हम आज आपको एक ऐसी सरकारी स्कीम के बारे में बता रहे हैं जो बिना किसी चिंता आपके पैसे को दोगुना कर सकती है. इस स्कीम का नाम है किसान विकास पत्र, हम आपको बताएंगे कि कितने महीने में ये स्कीम पैसे को दोगुना कर देती है.

पोस्ट ऑफिस स्कीम Image Credit: टीवी9

Highlights

  • सुरक्षित निवेश का सबसे बेहतरीन विकल्प.
  • 7.5 फीसदी सालाना ब्याज.
  • पैसा डबल करने वाली है सरकारी स्कीम.

Post Office Kisan Vikas Patra: मेहनत से कमाए पैसे को सही जगह पर निवेश करना ही समझदारी है, बहुत से लोग जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में Share Market में पैसा लगा देते हैं लेकिन बाजार में पैसे डूबने का भी खतरा रहता है. ज्यादातर लोगों को सरकारी स्कीम पर भरोसा होता है कि पैसे सुरक्षित रहेगा, हम आज आपको पोस्ट ऑफिस की एक बढ़िया इंवेस्टमेंट प्लान के बारे में बताने वाले हैं जो आपको पसंद आ सकता है. इस स्कीम का नाम है किसान विकास पत्र (Post Office KVP), ये पोस्ट ऑफिस की इकलौती स्कीम है जिसमें आपका पैसा डबल हो सकता है.

कितनी है मिनिमम और मैक्सिमम लिमिट?

इस सरकारी स्कीम का फायदा कोई भी उठा सकता है, 1000 रुपए की छोटी रकम देकर भी आप इसे ले सकते हैं. इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस स्कीम में निवेश की अधिकतम कोई सीमा नहीं है. 18 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति नजदीकी डाकघर जाकर इस स्कीम को ले सकता है.

कितने समय बाद निकाल सकते हैं पैसा?

सरकार इस योजना के तहत 7.5 फीसदी का वार्षिक ब्याज देती है जो कई बैंक की एफडी की तुलना बेहतर है. अगर इस योजना में निवेश के बाद अगर आपको पैसे निकालने की जरूरत पड़ती है तो 2 साल 6 महीने यानी लगभग 30 महीने बाद आप पैसे निकाल सकते हैं.

कितने महीने में डबल हो जाएंगे पैसे?

इंडिया पोस्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत निवेश की गई राशि (पैसे) 115 महीने (9 साल 7 महीने) में डबल हो जाते हैं. मान लीजिए कि आप रिटायरमेंट या बच्चों की हाई स्टडी के लिए आज 5 लाख रुपए या फिर जितना आप चाहें पैसे निवेश करते हैं तो 115 महीने में आपके 5 लाख रुपए की राशि 10 लाख रुपए हो जाएगी. किसी ने 10 लाख रुपए लगाए हैं तो ये राशि 20 लाख रुपए हो जाएगी. सबसे अच्छी और खास बात तो ये है कि बिना रिस्क के पैसे को डबल करने का ये सबसे सुरक्षित तरीका है, जो लोग रिस्क नहीं लेना चाहते हैं उनके लिए पोस्ट ऑफिस की योजना बहुत ही काम की है.

ये भी पढ़ें- क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो स्टेटमेंट डेट और पेमेंट डेट समझ लें का फर्क, एक गलती पड़ सकती है भारी!