FD से ज्यादा रिटर्न! इन सरकारी योजनाओं पर मिल रहा 8.2% तक ब्याज, रिस्क जीरो, निवेश से पहले जान लें ये खास बातें

सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों को स्थिर रखा है. लगातार आठवीं बार दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. फिलहाल सुकन्या समृद्धि योजना और सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में सबसे अधिक 8.2% तक ब्याज मिल रहा है, जो निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बना हुआ है.

Small Savings Schemes Image Credit: @AI/Money9live

Small Savings Schemes: सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए छोटी बचत योजनाओं यानी Small Savings Schemes की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होने के बावजूद अगर आप हर साल निश्चित कमाई करना चाहते हैं, तो कुछ योजनाएं ऐसी है जो 8 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दे सकता है. इस समय सबसे ज्यादा 8.2% ब्याज दर सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) में मिल रही है, जो निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बनी हुई हैं.

Sukanya Samriddhi Yojana

सुकन्या समृद्धि योजना खासतौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाई गई है. इसमें 10 साल से कम उम्र की बच्ची के नाम पर खाता खोला जा सकता है.

इस योजना में सालाना 8.2% ब्याज मिलता है, जो कई बैंक एफडी से ज्यादा है. इसमें न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश किया जा सकता है. माता-पिता या अभिभावक इस खाते को बच्ची के 18 साल तक संभालते हैं, उसके बाद बच्ची खुद इसे ऑपरेट कर सकती है.

एक परिवार अधिकतम दो बेटियों के लिए खाते खोल सकता है. हालांकि जुड़वा या तीन बच्चियों के मामले में छूट दी जाती है.

Senior Citizens Savings Scheme

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम रिटायर लोगों के लिए एक भरोसेमंद निवेश विकल्प है. इसमें भी 8.2% की दर से ब्याज मिलता है.

इस योजना में 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं. 55 से 60 साल के बीच के रिटायर्ड लोग भी कुछ शर्तों के साथ इसमें शामिल हो सकते हैं. निवेश की अधिकतम सीमा 30 लाख रुपये है और निवेश एकमुश्त करना होता है.

इसमें नियमित आय का फायदा मिलता है, जिससे रिटायरमेंट के बाद निश्चित कमाई का मौका मिलते रहते हैं.

निवेशकों के लिए क्या है अहम बात?

सरकार की गारंटी

ये सभी योजनाएं भारत सरकार द्वारा समर्थित होती हैं, इसलिए आपका पैसा सुरक्षित रहता है.

निश्चित लाभ (Guaranteed Return)

इन योजनाओं में ब्याज पहले से तय होता है, जिससे आपको पक्का रिटर्न मिलता है.

कर में छूट (Tax Benefits)

कई योजनाओं में निवेश करने पर आपको टैक्स में छूट मिलती है.

कम निवेश से शुरुआत

आप बहुत कम पैसे (₹100 या ₹250) से भी निवेश शुरू कर सकते हैं.

ब्याज पर ब्याज (Compound Interest)

ब्याज समय-समय पर जुड़ता रहता है, जिससे आपका पैसा तेजी से बढ़ता है.

आसान उपलब्धता

ये योजनाएं देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में आसानी से खुलवाई जा सकती हैं.

ये भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल पर लागू हो जाए GST तो कितनी सस्ती हो जाएगी कीमत? आम आदमी को मिल सकती है बड़ी राहत