Delhi to Meerut 55 मिनट में, Namo Bharat RRTS कॉरिडोर पूरी तरह शुरू – Money9live
HomeReal Estatedelhi meerut rrts 55 minute travel india fastest metro namo bharat corridor launch
Delhi to Meerut 55 मिनट में, Namo Bharat RRTS कॉरिडोर पूरी तरह शुरू
दिल्ली से मेरठ का सफर अब केवल 55 मिनट में पूरा होगा. 82.15 किलोमीटर लंबे Namo Bharat RRTS कॉरिडोर के पूरी तरह चालू होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हाई स्पीड रीजनल कनेक्टिविटी की शुरुआत हो गई है. 180 किमी प्रति घंटा की डिजाइन स्पीड और मेरठ मेट्रो की 120 किमी प्रति घंटा ऑपरेशनल स्पीड आज से पूरी तरह शुरू हो गया है.
प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन से Namo Bharat ट्रेन और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाई. इस मौके पर उन्होंने मेट्रो में सफर भी किया. यह देश की पहली Regional Rapid Transit System का ऐतिहासिक पल रहा.
1 / 5
82.15 किलोमीटर का पूरा कॉरिडोर चालू दिल्ली के सराय काले खान से लेकर मेरठ के मोदिपुरम तक 82.15 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर अब पूरी तरह ऑपरेशनल है. इससे दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा समय घटकर लगभग 55 मिनट रह गया है.
2 / 5
180 किमी प्रति घंटा की डिजाइन स्पीड Namo Bharat RRTS की डिजाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है. हाई स्पीड और आधुनिक सुविधाओं के साथ यह नेटवर्क राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तेज और आरामदायक यात्रा का नया विकल्प देगा.
3 / 5
मेरठ मेट्रो बनी देश की सबसे तेज मेट्रो 23 किलोमीटर लंबी मेरठ मेट्रो 120 किमी प्रति घंटा की ऑपरेशनल स्पीड से चलेगी. यह RRTS ट्रैक साझा करेगी, जिससे शहर और रीजनल यात्रा के बीच आसान कनेक्टिविटी मिलेगी.
4 / 5
मल्टी मोडल ट्रांसपोर्ट हब की सुविधा सराय काले खान स्टेशन को मल्टी मोडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया गया है. यहां रेलवे स्टेशन, मेट्रो लाइन, बस अड्डा और रिंग रोड से सीधा कनेक्शन मिलेगा.