गंगा एक्सप्रेसवे पर इन 12 जगहों से मिलेगी एंट्री और एग्जिट, कब से शुरू होगी यात्रा, जानें पूरी डिटेल

मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला Ganga Expressway अब लगभग तैयार है और अप्रैल 2026 के अंत तक शुरू हो सकता है. 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर 12 जिलों में एंट्री और एग्जिट कट बनाए जा रहे हैं. इसके शुरू होने से यात्रा समय 10 से 11 घंटे से घटकर करीब 8 घंटे रह जाएगा.

गंगा एक्सप्रेसवे अप्रैल 2026 के अंत तक शुरू होने जा रहा है. Image Credit: Money9 live

Ganga Expressway Entry Exit Points: उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बनने जा रहा Ganga Expressway अब लगभग तैयार हो चुका है. मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे तेजी से फाइनल स्टेज में पहुंच गया है. 594 किलोमीटर लंबा यह प्रोजेक्ट राज्य के पश्चिम और पूर्व को सीधे जोड़ेगा. सबसे ज्यादा चर्चा इसके एंट्री और एग्जिट पॉइंट यानी कट को लेकर है.

कहां-कहां होंगे एंट्री और एग्जिट कट

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुल 12 प्रमुख जिलों में इंटरचेंज बनाए जा रहे हैं. इसमें मेरठ के बिजौली, हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर और बुलंदशहर शामिल हैं. इसके अलावा अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर और हरदोई में भी एंट्री और एग्जिट पॉइंट होंगे. उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज में भी कट दिए जाएंगे. इन पॉइंट्स से आसपास के शहरों की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी.

कब तक शुरू हो सकता है एक्सप्रेसवे

गंगा एक्सप्रेसवे का काम करीब 97 फीसदी पूरा हो चुका है. पहले इसे फरवरी 2026 में खोलने की योजना थी, लेकिन अब इसकी नई संभावित तारीख अप्रैल के लास्ट महीनें में मानी जा रही है. अगर काम समय पर पूरा हुआ तो जल्द ही आम जनता के लिए इसे खोल दिया जाएगा.

सफर में कितना समय बचेगा

इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से मेरठ से प्रयागराज के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा. पहले जहां यह सफर 10 से 11 घंटे में पूरा होता था, अब इसे करीब 8 घंटे में पूरा किया जा सकेगा. इससे लोगों का समय बचेगा और यात्रा आसान होगी. साथ ही ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा.

क्या हैं इस एक्सप्रेसवे की खासियत

गंगा एक्सप्रेसवे पर दो बड़े टोल प्लाजा और कई रैंप प्लाजा बनाए जा रहे हैं. इसके साथ ही 18 से ज्यादा फ्लाईओवर और कई पुल तैयार किए जा रहे हैं. गंगा और रामगंगा नदी पर बड़े पुल भी बनाए जा रहे हैं. एक्सप्रेसवे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड लिमिट तय की गई है. साथ ही 9 सुविधा सेंटर भी बनाए जाएंगे जहां खाने और आराम की व्यवस्था होगी.

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में बनेंगे 5 नए एक्सप्रेसवे, सफर होगा तेज और आसान, लिंक रोड से मजबूत होगा नेटवर्क

इमरजेंसी लैंडिंग की खास सुविधा

इस एक्सप्रेसवे की एक बड़ी खासियत यह है कि यहां एयरफोर्स के लिए इमरजेंसी रनवे बनाया जा रहा है. शाहजहांपुर में करीब 3.5 किलोमीटर लंबा रनवे तैयार किया गया है. यहां फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हो सकेगी. इसका ट्रायल भी किया जा चुका है. यह सुविधा इसे रणनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण बनाती है.

Latest Stories

उत्तर प्रदेश में बनेंगे 5 नए एक्सप्रेसवे, सफर होगा तेज और आसान, लिंक रोड से मजबूत होगा नेटवर्क

नोएडा से जेवर अब हवा में फर्राटा भरेंगी कारें, 10 लेन का बनेगा एलिवेटेड एक्सप्रेसवे, जानें किस इलाके को होगा फायदा

जेवर एयरपोर्ट का असर! यमुना एक्सप्रेसवे बना रियल एस्टेट का नया हॉटस्पॉट; 5 साल में 5 गुना तक बढ़े दाम

रियल एस्टेट पर पश्चिम एशिया संकट की मार, 7% कम बिके यूनिट, वैल्यू भी ₹1.60 लाख करोड़ से घटकर ₹1.51 लाख करोड़ पहुंची

UP RERA के नए नियम! अनरजिस्टर्ड प्रोजेक्ट्स के ट्रांसफर चार्ज पर लगी सीमा, खरीदार भी दर्ज कर सकेंगे शिकायत

नोएडा एयरपोर्ट के आसपास प्रॉपर्टी की कीमतें 2027 तक 28 फीसदी बढ़ जाएंगी, प्लॉट के रेट में डेढ़ गुना इजाफा