बड़े शेयर छोड़िए, इन 3 माइक्रोकैप स्टॉक्स पर बाजार की नजर; कंपनी के ग्रोथ प्लान जानकर चौंक जाएंगे आप

कई बार असली कमाई उन छोटी कंपनियों से आती है जो तेजी से अपने कारोबार का विस्तार कर रही होती हैं. माइक्रोकैप कंपनियां इसी श्रेणी में आती हैं. ये कंपनियां आकार में भले छोटी हों, लेकिन अगर इनके बिजनेस प्लान सफल हो जाएं तो निवेशकों को शानदार रिटर्न दे सकती हैं.

इन स्टॉक्स पर रख सकते हैं नजर. Image Credit: Money9 Live

5 Microcap Stocks: शेयर बाजार में जब भी निवेश की बात होती है तो ज्यादातर लोगों का ध्यान बड़े और चर्चित शेयरों पर जाता है. लेकिन कई बार असली कमाई उन छोटी कंपनियों से आती है जो तेजी से अपने कारोबार का विस्तार कर रही होती हैं. माइक्रोकैप कंपनियां इसी श्रेणी में आती हैं. ये कंपनियां आकार में भले छोटी हों, लेकिन अगर इनके बिजनेस प्लान सफल हो जाएं तो निवेशकों को शानदार रिटर्न दे सकती हैं.

हालांकि इनमें जोखिम भी ज्यादा होता है. इसलिए सिर्फ बड़े सपने नहीं, बल्कि कंपनी की क्षमता और योजनाओं को समझना जरूरी है. फिलहाल कुछ माइक्रोकैप कंपनियां अपने आक्रामक विस्तार, नए कारोबार और बढ़ते ऑर्डर बुक की वजह से चर्चा में हैं. इनमें Shaily Engineering, Sansera Engineering और KRN Heat Exchanger प्रमुख नाम हैं. इन कंपनियों ने आने वाले सालो के लिए बड़े लक्ष्य तय किए हैं और उसी दिशा में तेजी से निवेश भी कर रही हैं.

Shaily Engineering

Shaily Engineering प्लास्टिक कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी है. कंपनी का बड़ा फोकस अब हेल्थकेयर कारोबार पर है. खासतौर पर वजन घटाने और डायबिटीज में इस्तेमाल होने वाले Semaglutide इंजेक्शन पेन की मांग तेजी से बढ़ रही है. कंपनी इस क्षेत्र में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है.

  • FY26 में हेल्थकेयर कारोबार का योगदान बढ़कर 40 प्रतिशत तक पहुंच गया.
  • कंपनी ने हाल ही में 2.5 करोड़ पेन की नई क्षमता जोड़ी है और आने वाले महीनों में इतनी ही अतिरिक्त क्षमता जोड़ने की तैयारी कर रही है.
  • इसके अलावा कंपनी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भी कदम रख रही है.
  • इसके लिए नया प्लांट लगाने और कोरियाई कंपनी के साथ साझेदारी की योजना बनाई गई है.

Sansera Engineering

Sansera Engineering ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, डिफेंस और सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाती है. कंपनी का लक्ष्य FY26 के 3,500 करोड़ रुपये के कारोबार को FY30 तक बढ़ाकर 8,000 से 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाना है.

  • कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक है और डिफेंस, एयरोस्पेस तथा सेमीकंडक्टर कारोबार इसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रहे हैं.
  • FY26 में ADS (Aerospace, Defence & Semiconductor) कारोबार में 155 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.
  • बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी नए प्लांट, हैंगर और उत्पादन सुविधाओं पर लगातार निवेश कर रही है.
  • साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन और ऊर्जा भंडारण जैसे नए क्षेत्रों में भी अवसर तलाश रही है.

KRN Heat Exchanger

KRN Heat Exchanger एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन उद्योग के लिए हीट एक्सचेंजर बनाती है. कंपनी के लिए सबसे बड़ा अवसर डेटा सेंटर सेक्टर बनकर उभरा है. AI और डेटा सेंटर निवेश बढ़ने से कूलिंग सिस्टम की मांग तेजी से बढ़ रही है.

  • कंपनी का नया प्लांट पुराने प्लांट से छह गुना बड़ा है, जिससे उत्पादन क्षमता में भारी बढ़ोतरी होगी.
  • प्रबंधन को उम्मीद है कि डेटा सेंटर कारोबार से 80 से 90 प्रतिशत तक की वृद्धि मिल सकती है.
  • कंपनी निर्यात बढ़ाने पर भी जोर दे रही है और अगले कुछ वर्षों में विदेशी बाजारों से बड़ी कमाई की उम्मीद कर रही है.
  • इसके अलावा रेलवे और बस एयर कंडीशनिंग कारोबार में भी कंपनी तेजी से विस्तार कर रही है.

निवेशकों के लिए क्या है संकेत

इन तीनों कंपनियों की समानता यह है कि ये तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में काम कर रही हैं और आने वाले सालो के लिए बड़े विस्तार की योजना रखती हैं. हालांकि माइक्रोकैप शेयरों में जोखिम भी अधिक होता है, लेकिन अगर कंपनियां अपनी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कर पाती हैं तो लंबी अवधि में इनके प्रदर्शन पर बाजार की नजर बनी रह सकती है.

यह भी पढ़ें: मई में ऑटो बिक्री में जबरदस्त उछाल, मारुति ने बनाया रिकॉर्ड, Hyundai, Mahindra और Toyota की सेल्स में भी इजाफा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.