इन 3 स्टॉक्स पर FIIs का भरोसा! 2.41% तक बढ़ाई हिस्सेदारी, मजबूत फंडामेंटल दे रहा ग्रेाथ का हिंट, बन सकते हैं मल्टीबैगर
Q4 FY26 में FIIs ने Granules India समेत कुछ चुनिंदा शेयरों में 2.4% तक हिस्सेदारी बढ़ाई है. इनमें दो कंपनियां वैल्यूएशन के हिसाब से सस्ते दिख रहे हैं. FIIs की बढ़ती हिस्सेदारी इन कंपनियों के मजबूत फंडामेंटल और भविष्य की ग्रोथ संभावनाओं का संकेत देती है.

FIIs increased stake: भारतीय शेयर बाजार में Q4 FY26 के दौरान विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) चुनिंदा कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी तेजी से बढ़ाते नजर आए. आमतौर पर FIIs का पैसा स्मार्ट मनी माना जाता है, क्योंकि ये निवेश बड़े रिसर्च और लंबी अवधि के नजरिए के साथ किया जाता है. ऐसे में जब FIIs किसी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते हैं, तो यह संकेत होता है कि कंपनी के फंडामेंटल्स मजबूत हैं और भविष्य में ग्रोथ की अच्छी संभावनाएं हैं. इस तिमाही में विदेशी निवेशकों ने फार्मा, ज्वेलरी और फाइनेंशियल सेक्टर की चुनिंदा कंपनियों में दांव लगाया है. आज हम आपको 3 ऐसी ही कंपनियों के बारे में बताएंगे.
Granules India Limited
Granules India एक जानी-मानी फार्मा कंपनी है, जिसका मार्केट कैप करीब 15,661 करोड़ रुपये है. 9 अप्रैल को इसका शेयर 635.50 रुपये पर बंद हुआ, जिसमें हल्की गिरावट देखने को मिली. इसका पीई रेशियो 28.71 है, जबकि इंडस्टी पीई 31.21 है यानी ये वैल्यूएशन के हिसाब से सस्ती है.
कितनी बढ़ाई हिस्सेदारी?
अगर शेयरहोल्डिंग पैटर्न पर नजर डालें, तो मार्च 2026 तक प्रमोटर्स के पास 38.02%, FIIs के पास 15.3%, DIIs के पास 17.01% और पब्लिक के पास 29.67% हिस्सेदारी है. इसमें FIIs की हिस्सेदारी में ज्यादा बदलाव देखने को मिला है. ट्रेंडलाइन के मुताबिक दिसंबर 2025 में जहां FIIs की हिस्सेदारी 13.8% थी, वहीं मार्च 2026 तक यह बढ़कर 15.3% हो गई. यानी 1.5 की बढ़ोतरी देखने को मिली.
क्यों बढ़ी दिलचस्पी?
फार्मा सेक्टर को हमेशा डिफेंसिव माना जाता है. Granules India का API और डोसेज में मजबूत बिजनेस मॉडल है. साथ ही 80+ देशों में एक्सपोर्ट नेटवर्क, इसे ग्लोबल स्तर पर मजबूत बनाता है. FIIs का बढ़ता निवेश इस बात का संकेत है कि वे कंपनी की स्थिर ग्रोथ और निर्यात क्षमता पर भरोसा कर रहे हैं.
Shringar House of Mangalsutra Limited
यह एक स्मॉलकैप ज्वेलरी कंपनी है, जिसका मार्केट कैप करीब 1,878 करोड़ रुपये है. इसका शेयर 191.55 रुपये पर बंद हुआ था. इसका पीई रेशियो 19.42 है, जबकि इंडस्टी पीई 53.59 है, यानी ये भी वैल्यूएशन के हिसाब से कम पर ट्रड कर रहा है.
कितनी बढ़ाई हिस्सेदारी?
मार्च 2026 में प्रमोटर्स के पास 74.80% की मजबूत हिस्सेदारी है, जो कंपनी में प्रमोटर कॉन्फिडेंस दिखाती है. FIIs की हिस्सेदारी 5.8%, DIIs की 1.53% और पब्लिक की 17.88% है. यहां सबसे चौंकाने वाला बदलाव FIIs की हिस्सेदारी में हुआ है. दिसंबर 2025 में 3.4% से बढ़कर यह मार्च 2026 में 5.8% हो गई यानी 2.4% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
क्यों बढ़ रही दिलचस्पी?
यह कंपनी एक niche सेगमेंट यानी खासतौर पर मंगलसूत्र बनाने का काम करती है, जहां ब्रांडिंग और डिजाइन का बड़ा रोल होता है. भारत में बढ़ती शादी और ज्वेलरी डिमांड, साथ ही ऑर्गेनाइज्ड प्लेयर की हिस्सेदारी बढ़ने से कंपनी के ग्रोथ की संभावना मजबूत दिखती है. FIIs इसके स्ट्रक्चरल ग्रोथ को देखते हुए इस पर दांव लगा रहे हैं. उन्हें उम्मीद है ये लॉन्ग टर्म में बेहतर रिटर्न दे सकता है.
Aditya Birla Capital Limited (ABCL)
यह एक बड़ी वित्तीय सेवा कंपनी है, जिसका मार्केट कैप करीब 87,727 करोड़ रुपये है. इसका शेयर 334.55 रुपये पर बंद हुआ था. ये वैल्यूएशन के हिसाब से थोड़ी महंगी है, क्योंकि इसका पीई रेशियो 24.75 है, जबकि इंडस्ट्री का 17.68 है.
यह भी पढ़ें: 52 वीक हाई से 32% सस्ता मिल रहा ये स्टॉक, मुकुल अग्रवाल ने खरीदे 4 लाख शेयर, दिग्गज की एंट्री से 9% चढ़े
कितनी बढ़ाई हिस्सेदारी?
मार्च 2026 के आंकड़ों के अनुसार, प्रमोटर्स के पास 68.51%, FIIs के पास 7.0%, DIIs के पास 13.71%, सरकार के पास 0.12% और पब्लिक के पास 10.64% हिस्सेदारी है. FIIs ने अपनी हिस्सेदारी 5.2% से बढ़ाकर 7.0% कर ली है यानी 1.86% की बढ़ोतरी हुई है.
Source: trendlyne
क्यों बढ़ी दिलचस्पी?
यह कंपनी Aditya Birla Group का हिस्सा है और लोन, इंश्योरेंस, एसेट मैनेजमेंट जैसे कई सेगमेंट में काम करती है. भारत में बढ़ती फाइनेंशियलाइजेशन और क्रेडिट ग्रोथ इस सेक्टर के लिए बड़ा पॉजिटिव फैक्टर है. FIIs इस लंबी अवधि की थीम को ध्यान में रखकर निवेश बढ़ा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.