बंपर डिविडेंड: इस कंपनी ने किया ₹506 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान, स्टॉक में हलचल; जानें रिकॉर्ड डेट

कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए कुल 506 रुपये प्रति इक्विटी शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश की है. इसमें 160 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड और 346 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड शामिल है. हालांकि, इस डिविडेंड को आगामी AGM में शेयरधारकों की मंजूरी मिलना बाकी है.

Dividend Stocks Image Credit: FreePik

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स कारोबार के दौरान 0.23 फीसदी चढ़कर 23,709.30 के स्तर पर पहुंच गया. चौथी तिमाही के नतीजों और डिविडेंड घोषणाओं के चलते इंडस्ट्रियल और टेक्नोलॉजी सेक्टर के शेयर फोकस में रहे. इसी बीच 3M India के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 2.83 फीसदी उछलकर 33,110 रुपये तक पहुंच गया. कंपनी ने Q4FY26 और पूरे FY26 के नतीजों के साथ स्पेशल डिविडेंड का भी ऐलान किया है.

Q4FY26 में शानदार प्रदर्शन

3M India की ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड आय मार्च तिमाही में बढ़कर 1,399.24 करोड रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,198.23 करोड रुपये थी. यानी कंपनी की आय में सालाना आधार पर करीब 16.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. कंपनी की कुल आय भी बढ़कर 1,411.23 करोड रुपये रही, जो एक साल पहले 1,211.74 करोड रुपये थी. Q4FY26 में एक्सेप्शनल आइटम्स से पहले कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स 248.93 करोड रुपये रहा.

FY26 में भी बढ़ी कमाई

31 मार्च 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष में कंपनी की ऑपरेशंस से आय बढ़कर 5,089.76 करोड रुपये रही, जबकि FY25 में यह 4,445.56 करोड रुपये थी. यानी सालाना आधार पर 14.5 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई.

FY26 में कुल आय 5,138.50 करोड रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष में 4,515.82 करोड रुपये थी. कंपनी का टैक्स से पहले मुनाफा एक्सेप्शनल आइटम्स के बाद 894.03 करोड रुपये रहा, जबकि FY25 में यह 773.41 करोड रुपये था. इसमें करीब 15.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. वहीं FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 522.32 करोड रुपये रहा, जो FY25 में 476.07 करोड रुपये था. यानी सालाना आधार पर करीब 9.7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. EPS भी बढ़कर 463.66 रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह 422.60 रुपये था.

506 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड

कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए कुल 506 रुपये प्रति इक्विटी शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश की है. इसमें 160 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड और 346 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड शामिल है. हालांकि, इस डिविडेंड को आगामी AGM में शेयरधारकों की मंजूरी मिलना बाकी है. कंपनी ने डिविडेंड के लिए 17 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है.

किन बिजनेस से हुई सबसे ज्यादा कमाई

FY26 के दौरान कंपनी के Transportation & Electronics सेगमेंट से 1,845.54 करोड रुपये का रेवेन्यू आया. वहीं Safety & Industrial सेगमेंट से 1,640.04 करोड रुपये की आय हुई. Healthcare बिजनेस से कंपनी को 1,016.58 करोड रुपये और Consumer सेगमेंट से 537.24 करोड रुपये का रेवेन्यू मिला.

कंपनी क्या करती है?

3M India एक डायवर्सिफाइड टेक्नोलॉजी और साइंस कंपनी है, जो इंडस्ट्रियल, हेल्थकेयर, कंज्यूमर और ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर के लिए प्रोडक्ट बनाती और बेचती है. कंपनी के पोर्टफोलियो में एब्रेसिव्स, एडहेसिव्स, सेफ्टी इक्विपमेंट, हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स, ऑटोमोटिव प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक मटेरियल जैसे कई प्रोडक्ट शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- BSE vs MCX: किस एक्सचेंज शेयर पर दांव लगा रहे ब्रोकरेज? जानिए किसमें ज्यादा दम, कौन कराएगा मोटी कमाई

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.