अडानी ग्रुप को मिला डबल बूस्‍टर डोज, एक दिन में ₹96000 करोड़ बढ़ा मार्केट कैप, सभी शेयरों में हरियाली, जानें तेजी की वजह

Adani Group के शेयरों में जबरदस्त तेजी से इसके मार्केट कैप में इजाफा हुआ है. शेयरों में आई तेजी की बड़ी वजह गौतम अडानी को अमेरिकी कोर्ट से राहत है. इसके अलावा ईरान-अमेरिका सीजफायर की खबर से भी इसके शेयरों में उछाल देखने को मिला है.

adani group shares jump Image Credit: canva/AI image

Adani Group Stocks Jump: ईरान-अमेरिका के सीजफायर के ऐलान से बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. इसी बीच अडानी गुप के लिए यूएस से एक अच्‍छी खबर आई. जिससे इसके शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली. समूह की कई कंपनियों में 8% से लेकर 13% तक की तेज उछाल दर्ज किया गया. इस रैली के चलते अडानी ग्रुप की कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी गजब का इजाफा हुआ.

तेजी की बड़ी वजह

कानूनी मोर्चे पर राहत

अडानी ग्रुप के शेयरों में आई तेजी के पीछे सबसे अहम कारण गौतम अडानी को अमेरिकी अदालत से मिली राहत है. दरअसल गौतम अडानी ने यूएस सिक्‍योरिटीज एंड एक्‍सचेंज कमीशन (SEC) की ओर से लगाए गए सिविल फ्रॉड केस को खारिज करने की मांग की थी. यह मामला नवंबर 2024 में दर्ज हुआ था, जिसमें अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी पर कथित तौर पर रिश्वत से जुड़ी योजना का आरोप लगाया गया था. हालिया घटनाक्रम में अमेरिकी अदालत ने प्री-मोशन कॉन्फ्रेंस की अनुमति दे दी है, जिससे यह संकेत मिला है कि मामला आगे सुनवाई के लिए खुल सकता है. इस डेवलपमेंट ने निवेशकों के बीच पॉजिटिव सेंटीमेंट पैदा किया और शेयरों में तेज खरीदारी देखने को मिली.

ग्लोबल माहौल का सुधरना

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर समझौते ने भी वैश्विक बाजारों को राहत दी. स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज के फिर से खुलने की उम्मीद से तेल की सप्लाई सामान्य होने के संकेत मिले, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई.तेल की कीमतों में कमी से महंगाई और लागत पर दबाव घटता है, जिससे इंफ्रा, पावर और पोर्ट जैसे सेक्टर्स को सीधा फायदा होता है. Adani Ports के लिए यह सीजफायर और भी अहम है, क्योंकि कंपनी इजरायल के हाइफा पोर्ट का संचालन करती है. यह बंदरगाह वहां का सबसे बड़ा पोर्ट है और कंटेनर, बल्क और लिक्विड कार्गो का प्रमुख केंद्र है. मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने से इस एसेट पर जोखिम घटा है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और शेयर में तेजी आई.

ब्रोकरेज का भरोसा भी बढ़ा

ग्लोबल ब्रोकरेज Macquarie ने अडानी ग्रीन एनर्जी पर आउटपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखा है. साथ ही टारगेट प्राइस ₹1,320 कर दिया है. यह मौजूदा स्तर से करीब 43% की संभावित तेजी दिखाता है. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी की क्षमता FY30 तक 40GW से ज्यादा हो सकती है. EBITDA ग्रोथ 25% से ज्यादा CAGR रहने का अनुमान है, जबकि बुल केस में यह 40% तक जा सकती है. ब्रोकरेज के इस भरोसे के चलते भी शेयरों में तेजी आई है.

यह भी पढ़ें: डॉली खन्ना की एंट्री! इन 2 कंपनियों के खरीदे 29 लाख से ज्‍यादा शेयर, ग्रोथ से बढ़ी उम्मीदें, क्‍या बनेगा पारस पत्‍थर

किन कंपनियों में कितना उछाल?

  • Adani Green Energy: करीब 13% उछलकर ₹1,046 तक पहुंचा.
  • Adani Enterprises: लगभग 11% चढ़कर ₹2,090 पर.
  • Adani Ports: मजबूत खरीदारी के साथ तेजी.
  • इसके अलावा Adani Power, Adani Energy Solutions, Adani Total Gas, ACC और Ambuja Cements में भी 8% तक की तेजी दर्ज की गई. ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक अडानी ग्रुप के शेयरों में आई इस जबरदस्‍त तेजी से उसके टोटल मार्केट कैप की वैल्‍यू एक ही दिन में करीब ₹96,000 करोड़ बढ़ गई है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

बाजार की वापसी के बाद भी IT स्टॉक्स ने किया निराश, ब्रोकरेज फर्म ने दिग्गजों का घटाया टारगेट; जानें क्यों बना निगेटिव सेंटीमेंट

इन 4 स्मॉलकैप शेयरों पर FII फिदा, मार्च 2026 में तेजी से बढ़ाई हिस्सेदारी; आप भी रखें रडार पर

Closing Bell: US-ईरान सीजफायर से झूमा बाजार, सेंसेक्स 2946 अंक और निफ्टी 24000 पर बंद; निवेशकों ने कमाए 17 लाख करोड़

अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम से पाकिस्तानी शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, KSE 13000 अंक से ज्यादा उछला

मल्टीबैगर मिड-कैप स्टॉक ने दिया एक साल में 150% का रिटर्न, आज फिर शेयर में बंपर उछाल, जानें- कंपनी का कारोबार

18 बार डिविडेंड बांट चुकी है ये फाइनेंस कंपनी, फिर निवेशकों को देगी तोहफा, 13 अप्रैल की बोर्ड मीटिंग पर नजर