F&O में बड़ा बदलाव, शामिल हुए Adani Power, Cochin Shipyard समेत 8 शेयर, 1 अप्रैल से ट्रेडिंग के नए मौके!

F&O में शामिल होने के बाद किसी भी शेयर की लिक्विडिटी बढ़ जाती है. इससे उसमें ट्रेडिंग आसान हो जाती है और खरीद-बिक्री में ज्यादा दिक्कत नहीं होती. इसके अलावा, प्राइस डिस्कवरी बेहतर होती है क्योंकि निवेशक तेजी और मंदी दोनों पर दांव लगा सकते हैं.

F&O Image Credit: TV9 Bharatvarsh

शेयर बाजार में 1 अप्रैल 2026 से Futures and Options (F&O) सेगमेंट में कई नए शेयर शामिल होने जा रहे हैं. इससे ट्रेडर्स के लिए नए मौके खुलेंगे और इन शेयरों में हलचल बढ़ सकती है. F&O ऐसा सेगमेंट है जहां निवेशक भविष्य की तारीख के लिए पहले से तय कीमत पर खरीद या बिक्री कर सकते हैं और इसका इस्तेमाल हेजिंग और कम पूंजी में ट्रेडिंग के लिए किया जाता है. इस बार Adani Power Limited, Cochin Shipyard Limited, Force Motors Limited, Hyundai Motor India Limited, Motilal Oswal Financial Services Limited, Nippon Life India Asset Management Limited, Vishal Mega Mart Limited और Godfrey Phillips India Limited जैसे शेयर जोड़े गए हैं, जबकि किसी शेयर को हटाने का ऐलान नहीं हुआ है.

SEBI के नियम क्या कहते हैं?

Securities and Exchange Board of India के मुताबिक F&O में शामिल होने के लिए कंपनी का टॉप 500 शेयरों में होना जरूरी है, जो एवरेज मार्केट कैप और एवरेज डेली ट्रेडिंग वैल्यू के आधार पर तय होता है. इसके साथ ही कुछ जरूरी शर्तें भी होती हैं, जैसे रोजाना डिलीवरी वैल्यू कम से कम 35 करोड़ रुपये हो, MQSOS कम से कम 75 लाख रुपये हो और MWPL कम से कम 1,500 करोड़ रुपये होना चाहिए. अगर कोई शेयर समय के साथ इन मानकों पर खरा नहीं उतरता है तो उसे F&O से बाहर भी किया जा सकता है.

इन शेयरों पर रखें नजर

  • Adani Power Limited भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट थर्मल पावर कंपनियों में से एक है और इसका शेयर करीब 150.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें हल्की गिरावट है.
  • Cochin Shipyard Limited शिपबिल्डिंग सेक्टर की मजबूत कंपनी है और इसका शेयर करीब 1,194 रुपये के आसपास है, जिसमें करीब 5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है.
  • Force Motors Limited का शेयर करीब 19,403 रुपये पर है और इसमें भी कमजोरी दिखी है.
  • Hyundai Motor India Limited का शेयर करीब 1,778 रुपये पर ट्रेड कर रहा है और इसमें हल्की गिरावट है.
  • Motilal Oswal Financial Services Limited का शेयर करीब 632 रुपये पर है और इसमें 5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है.
  • Nippon Life India Asset Management Limited करीब 804 रुपये पर है और इसमें मामूली कमजोरी है.
  • Vishal Mega Mart Limited करीब 105 रुपये पर ट्रेड कर रहा है और हल्की गिरावट में है.
  • वहीं Godfrey Phillips India Limited का शेयर करीब 1,873 रुपये पर है और इसमें भी हल्की गिरावट देखी गई है.

F&O में शामिल होने के फायदे

F&O में शामिल होने के बाद किसी भी शेयर की लिक्विडिटी बढ़ जाती है. इससे उसमें ट्रेडिंग आसान हो जाती है और खरीद-बिक्री में ज्यादा दिक्कत नहीं होती. इसके अलावा, प्राइस डिस्कवरी बेहतर होती है क्योंकि निवेशक तेजी और मंदी दोनों पर दांव लगा सकते हैं. ऐसे शेयरों में बड़े संस्थागत निवेशक भी ज्यादा रुचि दिखाते हैं. जिससे वॉल्यूम और भागीदारी बढ़ती है. हालांकि F&O में आने के बाद शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है, जिससे शेयर में उतार चढ़ाव तेज हो जाता है, लेकिन यही चीज ट्रेडर्स के लिए मौके भी पैदा करती है. साथ ही, F&O में शामिल होना कंपनी की बाजार में विश्वसनीयता और पहचान को भी बढ़ाता है.

इसे भी पढ़ें- इस कंपनी को मिले 5 नए ऑर्डर, शेयरों ने दिया बंपर रिटर्न! आशीष कचोलिया ने भी लगाया पैसा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.