इस कंपनी ने मचाया धमाल! 5 साल में दिया 5000% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न; FIIs ने भी 6 गुना बढ़ाई हिस्सेदारी

AGI Infra Ltd. ने बीते एक साल में करीब 126 फीसदी रिटर्न देकर मल्टीबैगर शेयर का दर्जा हासिल किया है. पंजाब आधारित इस रियल एस्टेट कंपनी में FIIs ने अपनी हिस्सेदारी 6 गुना बढ़ाई है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है. कंपनी की आय FY23 के 241 करोड़ रुपये से बढ़कर FY25 में 325 करोड़ रुपये पहुंच गई है. मजबूत प्रोजेक्ट डिलीवरी, बढ़ता मुनाफा और Tier-2, Tier-3 हाउसिंग डिमांड इसे चर्चा में ला रहे हैं.

रियल एस्टेट शेयर Image Credit: canva/AI image

AGI Infra Share: भारतीय शेयर बाजार में रियल एस्टेट सेक्टर बीते एक साल में खास प्रदर्शन नहीं कर पाया, लेकिन इसी सुस्त माहौल में एक स्मॉलकैप कंपनी ने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. पंजाब की AGI Infra Ltd. ने पिछले एक साल में करीब 126 फीसदी की जोरदार तेजी दर्ज की है और मल्टीबैगर शेयर बनकर उभरी है. जहां एक ओर सेक्टर इंडेक्स कमजोर रहा, वहीं कंपनी के शेयर में आई यह तेजी कई बड़े संकेत दे रही है. खास बात यह है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने भी इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 6 गुना तक बढ़ा दी है. इससे बाजार में कंपनी को लेकर नई उम्मीदें बनी हैं. इसने BSE पर 5 साल में 5052 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है.

कंपनी ने कैसे बदली अपनी पहचान

AGI Infra पंजाब केंद्रित रियल एस्टेट डेवलपर है, जिसकी मजबूत मौजूदगी जालंधर, लुधियाना और अब न्यू चंडीगढ़ जैसे क्षेत्रों में है. कंपनी ने आक्रामक जमीन खरीदने के बजाय प्रोजेक्ट पूरे करने और समय पर डिलीवरी देने की रणनीति अपनाई. यही इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है. कंपनी अब तक 10 प्रोजेक्ट पूरे कर चुकी है, जिनका कुल सेल योग्य क्षेत्र 95 लाख वर्गफुट से अधिक है. इसके अलावा 10 अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है.

कमाई और मुनाफे में लगातार बढ़ोतरी

AGI Infra के वित्तीय प्रदर्शन पर नजर डालें तो FY23 में कंपनी की आय करीब 241 करोड़ रुपये थी, जो FY25 तक बढ़कर 325 करोड़ रुपये पहुंच गई. पिछले तीन वर्षों में बिक्री में 18 फीसदी और मुनाफे में 22.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

FIIs की बढ़ती दिलचस्पी बनी बड़ा संकेत

financialexpress की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2025 में FIIs की हिस्सेदारी कंपनी में केवल 0.58 फीसदी थी, जो दिसंबर 2025 तक बढ़कर 0.8 फीसदी हो गई. लेकिन मार्च 2026 में यह हिस्सेदारी तेजी से बढ़कर 4.8 फीसदी पहुंच गई. इसके अलावा कंपनी ने 265 रुपये प्रति शेयर के भाव पर करीब 75 करोड़ रुपये का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) भी जुटाया, जिससे विस्तार योजनाओं को मजबूती मिली.

आगे क्या है उम्मीद?

विशेषज्ञ मानते हैं कि Tier-2 और Tier-3 शहरों में अफोर्डेबल और मिड-इनकम हाउसिंग की मांग बनी हुई है, जिसका फायदा AGI Infra को मिल सकता है. हालांकि अब शेयर का वैल्यूएशन पहले जैसा सस्ता नहीं रहा है. बाजार अब इसे छोटे डेवलपर की तरह नहीं, बल्कि एक मजबूत एग्जीक्यूशन-बेस्ड कंपनी के रूप में देख रहा है.

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Outlook: क्या जारी रहेगी तेजी या आएगा करेक्शन? इस हफ्ते तय होगी दिशा; ये फैक्टर करेंगे तय

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

सोमवार को इन 3 शेयरों पर रखें नजर, टेक्निकल चार्ट दे रहे हैं कमाई के संकेत; जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

5 साल में 500 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न, अब मिला ग्रीनप्रो सर्टिफिकेशन, इस स्टील स्टाक पर रखें नजर

Nifty Outlook 20 April: 24,500 पर टिकी बाजार की नजर, ब्रेकआउट या रुकावट? जानें एक्सपर्ट्स की राय

इन 4 कंपनियों पर न के बराबर कर्ज, अब म्यूचुअल फंड्स ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी; आपने लग रखा है दांव?

HDFC Bank, दिल्ली मेट्रो सहित क्लाइंट लिस्ट में कई दिग्गज शामिल, इस IT कंपनी ने 33% ग्रोथ से सबको चौंकाया; मजबूत है ऑर्डर बुक

कहां लगाएं पैसा… शेयर, गोल्ड या बॉन्ड, एक SIP में मिलेगा हर जगह निवेश का आसान तरीका; चेक करें डिटेल