AI बूम के पीछे ये हैं असली छिपे खिलाड़ी, एक देता है हीट मैनेजमेंट सॉल्यूशन, दूसरा बना रहा डेटा सेंटर, 1 महीने में 60% रिटर्न
AI से जुड़े कुछ चुनिंदा शेयरों में एक बार फिर हलचल दिख रही है. डेटा सेंटर्स, कूलिंग सिस्टम और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियां निवेशकों के रडार पर लौट आई हैं. बाजार अब इस बात को समझने की कोशिश कर रहा है कि क्या यह सिर्फ एक शॉर्ट-टर्म उछाल है या AI थीम में नई मजबूती की शुरुआत.
AI based stocks to buy: भारतीय शेयर बाजार में हाल के हफ्तों में उतार-चढ़ाव जरूर बना हुआ है, लेकिन इसी बीच AI से जुड़े कुछ चुनिंदा स्टॉक्स में जोरदार वापसी देखने को मिली है. खासतौर पर IT और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े वे शेयर, जिनका डायरेक्ट या इनडायरेक्ट रिलेशन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से है, अब रिकवरी करते नजर आ रहे हैं. ग्लोबल संकेतों में सुधार, डेटा सेंटर पर बढ़ता फोकस और भारत में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर नीतिगत समर्थन, इन सबने मिलकर कुछ AI-लिंक्ड कंपनियों को दोबारा निवेशकों के रडार पर ला दिया है.
AI थीम में लौटता भरोसा
पिछले कुछ महीनों में AI से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर दबाव रहा था. निवेशकों को डर था कि AI ऑटोमेशन पारंपरिक बिजनेस मॉडल को नुकसान पहुंचा सकता है, खासकर IT सेक्टर में. लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह नकारात्मक नहीं दिख रही. बाजार में यह समझ बन रही है कि AI सिर्फ सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे हार्डवेयर, कूलिंग, डेटा सेंटर और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी जरूरतें भी उतनी ही अहम हैं. इसी वजह से कुछ कंपनियों के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिला है.
KRN Heat Exchanger and Refrigeration Share
AI से जुड़े स्टॉक्स में KRN Heat Exchanger and Refrigeration का नाम तेजी से उभरा है. जनवरी के आखिर में जहां यह शेयर करीब ₹598 पर था, वहीं फरवरी के आखिर तक यह ₹998 के आसपास पहुंच गया. यानी सिर्फ एक महीने में करीब 60% की शानदार तेजी. अक्टूबर 2024 में लिस्ट हुए इस स्टॉक ने अब तक 107 फीसदी का मुनाफा अपने निवेशकों को दिया है.
KRN सीधे AI सॉफ्टवेयर नहीं बनाती, लेकिन AI क्रांति की सबसे बड़ी भौतिक चुनौती यानी हीट मैनेजमेंट का समाधान देती है. जैसे-जैसे AI मॉडल ज्यादा पावरफुल हो रहे हैं, डेटा सेंटर्स में लगे चिप्स से भारी मात्रा में गर्मी निकलती है. इस गर्मी को कंट्रोल करने के लिए एडवांस कूलिंग सिस्टम की जरूरत होती है, और यहीं KRN की भूमिका अहम हो जाती है.
- कंपनी के लिए AI डेटा सेंटर्स अब एक बड़ा ग्रोथ ड्राइवर बनते जा रहे हैं.
- Q3 FY26 तक कंपनी के करीब 15% रेवेन्यू AI डेटा सेंटर्स से आ रहा था.
- पिछले दो महीनों में कंपनी को लगातार बड़े ऑर्डर मिले हैं, जिनमें बड़ा हिस्सा डेटा सेंटर्स से जुड़ा है.
वित्तीय मोर्चे पर भी तस्वीर मजबूत दिखती है. कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर बढ़कर ₹1,532 मिलियन पहुंच गया, जबकि मुनाफा ₹227 मिलियन रहा. KRN फिलहाल आक्रामक कैपेसिटी एक्सपैंशन के दौर में है और खुद को एक निचे प्लेयर से ग्लोबल HVAC&R मार्केट का मजबूत खिलाड़ी बनाने की कोशिश कर रही है.
हालिया ट्रेडिंग में भी शेयर ने मजबूती दिखाई है. पांच कारोबारी दिनों में यह ₹887 से बढ़कर ₹998 तक पहुंचा. 52-वीक हाई ₹1,031 और लो ₹589.75 रहा है.
Anant Raj Ltd Share
AI से जुड़े शेयरों में दूसरा बड़ा नाम है Anant Raj Ltd. यह कंपनी ट्रेडिशनल रियल एस्टेट से निकलकर अब तेजी से AI डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर बढ़ रही है. जनवरी के आखिर में शेयर ₹489 के आसपास था, जो फरवरी के अंत तक ₹529 रुपये पर आकर बंद हुआ. कंपनी के शेयरों ने बीते पांच वर्षों में निवेशकों को 919 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.
Anant Raj अपनी सब्सिडियरी Anant Raj Cloud के जरिए भारत में हाई-डेंसिटी, एनर्जी-एफिशिएंट डेटा सेंटर्स तैयार कर रही है, जो खासतौर पर GPU-आधारित AI वर्कलोड्स के लिए बनाए गए हैं. फरवरी 2026 में कंपनी ने Submer के साथ अहम साझेदारी की, जिससे बड़े पैमाने पर AI कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म तेजी से तैनात किए जा सकेंगे.
- कंपनी के डेटा सेंटर बिजनेस में लगातार विस्तार हो रहा है.
- पंचकूला में दूसरा डेटा सेंटर (7 MW IT लोड) Q3 FY26 में चालू हुआ.
- मानेसर यूनिट की क्षमता बढ़ाकर 21 MW की गई.
- आंध्र प्रदेश सरकार के साथ 50 MW IT लोड का MoU भी साइन किया गया है.
यह भी पढ़ें: सोने की खान से कम नहीं ये EMS स्टॉक, 6400 करोड़ का ऑर्डर बुक, 45% रेवेन्यू ग्रोथ, मुनाफा भी डबल, रखें नजर
कंपनी के वित्तीय आंकड़े भी रिबाउंड की ओर संकेत करते हैं. इक्विटी मास्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, Q3 FY26 में कंपनी का कुल रेवेन्यू ₹6,415.9 मिलियन रहा, जबकि डेटा सेंटर और इंफ्रास्ट्रक्चर से ₹435.7 मिलियन की कमाई हुई. मुनाफा सालाना आधार पर 30% से ज्यादा बढ़ा है.
लंबी अवधि में Anant Raj ने बड़ा टारगेट सेट किया है, जो दिसंबर 2026 तक 63 MW और आगे चलकर 300 MW से ज्यादा डेटा सेंटर क्षमता हासिल करना.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
