AI प्रोजेक्ट मिलते ही ₹40 से सस्ते शेयर में लगे पंख, 19% उछला, एक हफ्ते में 35% की लगाई छलांग
Xtglobal Infotech Limited के शेयरों में AI से जुड़ा बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद जोरदार तेजी देखने को मिली और स्टॉक ने कम समय में मजबूत रैली दिखाई. कंपनी की अमेरिकी इकाई को मिला प्रोजेक्ट इसके ट्रांसपोर्टेशन और पब्लिक सेक्टर पोर्टफोलियो को मजबूती देने वाला माना जा रहा है. साथ ही तिमाही नतीजों में ऑपरेटिंग स्तर पर सुधार ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है, जिससे शेयर में तेज खरीदारी का माहौल बना है.
Xtglobal Infotech Share Price: AI से जुड़ी बड़ी खबर के बाद Xtglobal Infotech Limited के शेयरों में गुरुवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला. कंपनी का शेयर एक झटके में 18.91% यानी करीब 19 फीसदी उछल गया. इसके शेयरों में कल यानी 26 फरवरी को भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. ये NSE पर 20% के अपर सर्किट के साथ 33.63 रुपये पर बंद हुआ था. आज इसके शेयर ने 39.99 रुपये का इंट्रा डे हाई बनाया. हफ्ते भर में ये करीब 35 फीसदी उछल गया. शेयरों के इस रफ्तार के पीछे कंपनी को मिला बड़ा AI प्रोजेक्ट है.
तेजी की वजह
कंपनी ने बताया कि उसकी अमेरिकी सहायक इकाई Xtglobal Infotech Inc को Texas डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन से 7.2 करोड़ रुपये यानी 7,96,900 डॉलर का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर इंजीनियरिंग सर्विसेज के लिए AI एनेबलमेंट से जुड़ा है.
इस प्रोजेक्ट के तहत छह महीने के कार्यक्रम में माइलस्टोन आधारित डिलिवरेबल्स के जरिए AI आधारित इंजीनियरिंग सेवाओं का विकास और क्रियान्वयन किया जाएगा. यह कार्यक्रम 16 मार्च से 30 सितंबर तक चलेगा. जरूरत पड़ने पर इसे अतिरिक्त छह महीने के लिए बढ़ाया भी जा सकता है. कंपनी के मुताबिक इस ऑर्डर से उसकी ट्रांसपोर्टेशन वर्टिकल मजबूत होगी और अमेरिका में पब्लिक सेक्टर पोर्टफोलियो को और विस्तार मिलेगा.
यह भी पढ़ें: IT सेक्टर की गिरावट के बीच चमका ये AI स्टॉक, ग्रोथ का दिख रहा दम, कर्ज भी ना के बराबर, रखें नजर
तिमाही नतीजों में भी सुधार
Q3 FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड PAT तिमाही आधार पर 7.5% बढ़कर 3.7 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि रेवेन्यू में 2% की हल्की गिरावट रही और यह 92.5 करोड़ रुपये रहा. वहीं EBITDA में 36.3% की मजबूत तिमाही वृद्धि दर्ज की गई और यह 9.2 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
