IT सेक्टर की गिरावट के बीच चमका ये AI स्‍टॉक, ग्रोथ का दिख रहा दम, कर्ज भी ना के बराबर, रखें नजर

आईटी सेक्टर में दबाव के माहौल के बीच Affle 3i Limited ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपने बिजनेस मॉडल की ताकत बनाकर अलग पहचान बनाई है. कंपनी का AI आधारित प्लेटफॉर्म विज्ञापनदाताओं को बेहतर रिजल्ट देने में मदद कर रहा है, जिससे इसके वित्तीय प्रदर्शन में मजबूती दिख रही है. हालिया तिमाही नतीजों में ग्रोथ का दम नजर आया और शेयर में भी तेजी देखने को मिली, जिससे यह स्टॉक आईटी सेक्टर की गिरावट के बीच निवेशकों की नजर में बना हुआ है.

AI Image Credit: BlackJack3D/E+/Getty Images

AI Stock: पिछले एक महीने में IT शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है. कई कंपनियां तो अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं. आईटी सेक्‍टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते दबदबे के चलते पारंपरिक आईटी बिजनेस मॉडल प्रभावित हो रहे हैं. मगर चुनिंदा कंपनियां इसी AI को खतरे की बजाय अवसर में बदल रही हैं. ऐसी ही एक कंपनी है Affle 3i Limited. डिजिटल एडवरटाइजिंग और सॉफ्टवेयर सर्विसेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का यूज करने वाली इस कंपनी में ग्रोथ की संभावनाएं काफी दिख रही हैं. ऐसे में इसके शेयर पर नजर रखना फायदे का सौदा हो सकता है.

AI से बढ़ाई पकड़

Affle 3i ने पिछले कुछ तिमाहियों में अपने यूनिफाइड कंज्यूमर प्लेटफॉर्म में AI की भूमिका को और मजबूत किया है. कंपनी का एजेंटिक AI ऑप्टिमाइजेशन इंजन ‘Niko’ पूरी तरह ऑटोमेटेड सेल्फ सर्विस मोड में काम करता है और रियल टाइम में बिडिंग, टार्गेटिंग और बजट अलोकेशन जैसे फैसले लेता है.

Q3 FY26 में Niko ने न्यूटन प्लेटफॉर्म पर कैंपेन लर्निंग को तेज किया और बेहतर रिजल्ट दिए. इससे विज्ञापनदाताओं को बेहतर ROI और लंबे समय तक जुड़े रहने वाले यूजर्स हासिल करने में मदद मिली है.

तिमाही नतीजों में दिखा दम

  • दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी की नेट सेल्स 226.20 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही के 187.60 करोड़ रुपये से 20.58% ज्यादा है. तिमाही शुद्ध मुनाफा 36.68 करोड़ रुपये रहा, जिसमें 25.35% की वृद्धि दर्ज की गई.
  • EBITDA 51.50 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 23.62% बढ़ा. वहीं EPS 2.09 रुपये से बढ़कर 2.61 रुपये हो गया.

यह भी पढ़ें: ट्रांसफार्मर ऑयल का ये है छुपा रुस्‍तम खिलाड़ी, कंपनी पर नहीं एक रुपये का भी कर्ज, Q3 रिजल्‍ट से मिला बूस्‍ट, शेयर बना रॉकेट

शेयर का परफॉर्मेंस

Affle 3i के शेयर की वर्तमान कीमत 1375 रुपये है. 27 फरवरी को शेयर में 4.21% उछला. आज इसका इंट्रा डे हाई 1385 रुपये रहा. इसका पिछला बंद भाव 1329 रुपये था. इसका 52 वीक हाई 2,185.90 रुपये है. साल भर में भले ही इसने नेगेटिव रिटर्न दिया हो, लेकिन 3 साल में इसने 39 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसके अलावा कंपनी का डेट टू इक्विटी रेशियो 0.01 है यानी कर्ज लगभग ना के बराबर है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories