52 वीक हाई से 50% डिस्काउंट तक ट्रेड कर रहे ये 2 शेयर, फिर भी आशीष कचोलिया का भरोसा कायम, जानें कितना है दम
बाजार की गिरावट और तेज उतार-चढ़ाव के बीच जहां कई निवेशक छोटे शेयरों से दूरी बना रहे हैं, वहीं दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने Agarwal Industrial Corporation Ltd और Infinium Pharmachem Ltd जैसे स्टॉक्स में भरोसा बनाए रखा है. दोनों कंपनियां अपने उच्च स्तरों से काफी नीचे ट्रेड कर रही हैं, लेकिन मजबूत लंबी अवधि की ग्रोथ, बेहतर पूंजी दक्षता और कर्जमुक्त बैलेंस शीट के कारण इनमें संभावनाएं बरकरार मानी जा रही हैं. यही वजह है कि गिरावट के बावजूद कचोलिया का इन पर दांव कायम है.
Ashish Kacholia Portfolio: छोटे शेयरों में अक्सर उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. जिसके चलते निवेशक घबरा जाते हैं और एग्जिट कर जाते हैं. मगर भारतीय बाजार के ‘बिग व्हेल’ कहे जाने वाले दिग्गज निवेशक आशीष काचोलिया ने ऐसे शेयरों पर भरोसा कायम रखा है. ये शेयर भले ही अपने 52 वीक हाई से करीब 50 फीसदी तक डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहे हो, लेकिन कचोलिया का इन पर दांव बरकरार है. तो क्या है इसके पीछे वजह और इन स्टॉक्स में आगे बढ़ने की कितनी है संभावना, यहां करें चेक.
Agarwal Industrial Corporation Ltd
Agarwal Industrial की स्थापना 1995 में हुई थी और यह बिटुमेन व बिटुमिनस प्रोडक्ट्स, एलपीजी लॉजिस्टिक्स और विंड एनर्जी के कारोबार में है. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 825 करोड़ रुपये है. यह भारत में बिटुमेन लॉजिस्टिक्स की प्रमुख कंपनियों में से एक है. इसके टैंकर HPCL, BPCL और IOCL जैसी तेल कंपनियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर हैं.
कितनी है हिस्सेदारी?
ट्रेडलाइन के मुताबिक आशीष कचोलिया ने सितंबर 2022 तिमाही में Agarwal Industrial की 2.6% हिस्सेदारी खरीदी थी, जो मार्च 2025 तक बढ़कर 4% और दिसंबर 2025 तक 4.33% हो गई.
वित्तीय प्रदर्शन
वित्तीय रूप से कंपनी ने FY20 के 787 करोड़ रुपये से FY25 में 2,399 करोड़ रुपये तक बिक्री बढ़ाई, जो 25% की कंपाउंड ग्रोथ है. EBITDA 46 करोड़ रुपये से बढ़कर 202 करोड़ रुपये और मुनाफा 26 करोड़ रुपये से बढ़कर 116 करोड़ रुपये पहुंचा. हालांकि FY26 की पहली तीन तिमाहियों में मुनाफा घटकर 28 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 85 करोड़ रुपये था.
शेयर का हाल
Agarwal Industrial के शेयर की वर्तमान कीमत 552 रुपये है. जबकि इसका 52 वीक हाई 1103 रुपये है. ऐसे में ये अपने ऑल टाइम हाई से लगभग 50% डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है. मगर कंपनी के वित्तीय स्थिति में सुधार और आगे की संभावनाओं को देखते हुए इसमें लॉन्ग टर्म में फायदा होने की उम्मीद है.
Infinium Pharmachem
Infinium Pharmachem Ltd की स्थापना 2003 में हुई और यह आयोडीन आधारित फार्मा इंटरमीडिएट्स और APIs बनाती है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 335 करोड़ रुपये है. यह GMP कंप्लायंट, FDA अप्रूव्ड और ISO 9001-2015 सर्टिफाइड कंपनी है.
कितनी है हिस्सेदारी?
सितंबर 2025 तिमाही के अनुसार आशीष कचोलिया की इसमें 4.6% हिस्सेदारी है. दिसंबर 2025 तक उनकी कंपनी में इतनी हिस्सेदारी बरकरार रही.
यह भी पढ़ें: AI प्रोजेक्ट मिलते ही ₹40 से सस्ते शेयर में लगे पंख, 19% उछला, एक हफ्ते में 35% की लगाई छलांग
वित्तीय प्रदर्शन
कंपनी का 5 साल का औसत ROCE 30% है, जबकि इंडस्ट्री मीडियन 17% है. साथ ही कंपनी पूरी तरह कर्जमुक्त है.
बिक्री FY20 के 39 करोड़ रुपये से बढ़कर FY25 में 156 करोड़ रुपये पहुंची, यानी 32% की कंपाउंड ग्रोथ. EBITDA 2 करोड़ रुपये से बढ़कर 19 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी के कर्जमुक्त होने और बिक्री बढ़ने से इसकी स्थिति मजबूत नजर आ रही है. जिसके चलते इसमें ग्रोथ की संभावनाए हैं.
शेयर का हाल
Infinium Pharmachem के शेयर की वर्तमान कीमत 210 रुपये है. इसका 52 वीक हाई 337 रुपये है. ऐसे में ये अपने ऑल टाइम हाई से करीब 37.7% डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
